एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा भले ही एक्ट्रेस ना हो लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्पिता सलमान खान की लाडली बहन है। सलमान ही नही, उनकी पूरी फैमिली अर्पिता पर जान छिड़कती हैं। बता दें कि अर्पिता सलमान खान की रियल बहन नहीं है उन्हें उनके माता-पिता ने गोद लिया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि अर्पिता खान परिवार का सदस्य कैसे बनी।
सलमान के माता-पिता ने अर्पिता को लिया था गोद
सलमान खान के पिता सलीम खान और सलमा खान ने अर्पिता को गोद लिया था। वैसे तो अर्पिता को गोद लेने के पीछे कई कहानियां है लेकिन कहा जाता है कि एक बार सलमान के माता-पिता रास्ते से गुजर रहे थे तभी उन्होंने एक मरी हुई औरत के पास एक बच्चे को रोते हुए देखा और उन्होंने बच्चों को गोद में लिया और अपनी फैमिली का हिस्सा बनाने का सोचा। बता दें यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि अर्पिता शर्मा हैं। खबरों की मानें तो अर्पिता की मां भिखारन थी और उसे जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। सलमान खान के माता-पिता ने अर्पिता को गोद लिया और आज वह खान परिवार की आंखों का तारा हैं।
खान परिवार की लाडली बेटी अर्पिता शर्मा
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन ने अर्पिता को अपनाया था हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक इंटरव्यू में अर्पिता ने कहा था कि मैं भाग्यशाली लड़की हूं कि मुझे एेसा परिवार मिला। वही सलमान के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा कि भाईजान का दिल सबसे बड़ा है उनके लिए मैं कभी कोई गलत काम नहीं कर सकती। वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं।
अर्पिता और आयुष का बेटा है आहिल
साल 2014 में अर्पिता की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन के बेटे आयुष शर्मा से हुई थी। अर्पिता अब एक बेटे आहिल की मां भी हैं। आहिल सलमान खान का लाडला है। आए दिन सलमान आहिल के साथ कोई न कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसमें दोनों खूब मस्ती करते दिखाई देते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP