24 APRWEDNESDAY2024 10:15:05 AM
Life Style

राशिफल 9 जून: जानें किन 5 राशि को मिलेगा फायदा और किसे होगा नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Jun, 2019 12:31 PM
राशिफल 9 जून: जानें किन 5 राशि को मिलेगा फायदा और किसे होगा नुकसान

ज्योतिश शास्त्र में सूर्य को आत्मा तो चंद्र को मन का स्वामी माना गया है। आज यह दोनों ग्रह एक साथ होने जा रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा के एक होने से जहां कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद भी होता है। आज हम आपको यही बताएंगे कि सूर्य और चंद्रमा के एक-साथ होने से किन राशि के लोगों को फायदा मिलेगा और किसे नुकसान।

 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज अपनी कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। अगर आप नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे तो किसमत 60% आपके साथ रहेगी। साथ ही, आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी।

PunjabKesari

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग लड़ाई-झगड़े से बचकर रहें। गुस्से पर कंट्रोल रखे नहीं तो इससे आपके बिजनेस के साथ रिलेशनशिप पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

इस राशि के लिए सूर्य और चंद्रमा का मिलन काफी फायदेमंद रहेगा। आप दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा आपको बिजनेस में भी फायदा मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि को धन लाभ होने की संभावना है लेकिन किसी को उधार ना दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपके रिश्ते में मिठास आएगी।

सिंह राशि

इस राशि को भी आर्थिक फायदा हो सकता है। दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। कोशिस करने से आपको अपने काम में सफलता मिलेगा इसलिए कोशिश ना छोड़ें।

PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग इस दिन खर्च करने से बचे और हर काम सोच-समझकर करें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें क्योंकि इससे आपके रिलेशनशिप में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। साथ ही अपनी सेहत का भी ख्यास ख्याल रखें।

तुला राशि

आज का दिन तुला राशि के लिए काफी अच्छा रहेगा और आपको शारीरिक व मानसिक रूप में खुशी का अनुभव मिलेगाय। अगर आपके रिश्ते में कोई प्रॉब्लम चल रही है तो आप उसे आज सुलझा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मान-सम्मान के साथ-साथ आज के दिन आपको धन लाभ भी हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होगा। कार्यों में रूचि और सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा।

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का ध्यान आज धार्मिक कार्यों में लग सकता है। परिवार वालों और दोस्तों से मिलना आपके लिए अच्छा रहेगा।आप चाहे तो पार्टनर के साथ कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग घर के से बाहर जाते समय सावधान रहे क्योंकि लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही आपको वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी या पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है इसलिए जरा संभलकर रहें।

कुंभ राशि

अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं और वैवाहिक लोगों के रिश्ते में मिठास आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज अपनी रूका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। आर्थिक फायदे के साथ अपने परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News