19 APRFRIDAY2024 12:37:07 PM
Life Style

अंबानी फैमिली संग जमकर नाची यूएस की पूर्व प्रथम महिला Hillary Clinton

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Dec, 2018 04:54 PM
अंबानी फैमिली संग जमकर नाची यूएस की पूर्व प्रथम महिला Hillary Clinton

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज यानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल की होने जा रही हैं। शादी के लिए मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। इससे पहले 8-9 दिसंबर को उदयपुर के मशहूर 'उदयविलास' रिजॉर्ट में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया था जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और खूब मस्ती भी करते नजर आए थे। 

 

ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार ने जमकर डांस परफॉर्मेंस दी। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें कैसे पीछे रह जाते है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका से लेकर शाहरुख ने खूब डांस किया और जश्न की खुशी दोगुना बढ़ा दी। अंबानी परिवार से लेकर सभी सितारों की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया जिसमें हिलेरी क्लिंटन डांस करती नजर आ रही है। 

 

संगीत पार्टी में हिलेरी क्लिंटन ने जमकर लगाए ठुमके 

ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने पहुंची हिलेरी क्लिंटन(Hillary Clinton) ने शाहरुख खान और नीता अंबानी के साथ मिलकर सिंगर बादशाह के गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' पर जमकर डांस किया। इसके अलावा उन्हें नीता अंबानी के साथ फिल्म गुंडे के गाने 'तूने मारी एंट्रियां रे दिल में बजी घंटी' पर ठुमके लगाए। 

दीपवीर ने 'मल्हारी' सॉन्ग पर मचाया तूफान

ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ रोमांटिक गानों पर कपल डांस किया तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सॉन्ग 'मल्हारी' में तूफान मचा रखा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ranveersingh #deepikapadukone #DeepVeerKiShaadi got extended ❤️❤️❤️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Dec 11, 2018 at 1:32am PST


  

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News