25 APRTHURSDAY2024 5:36:31 PM
Life Style

अपने अंगूठे से पता लगाएं कैसे होगा पार्टनर का नेचर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Oct, 2018 10:29 AM
अपने अंगूठे से पता लगाएं कैसे होगा पार्टनर का नेचर

शादी के समय किसी भी लड़का या लड़की के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल खुद से ये होता है कि उसका लाइफ पार्टनर कैसा होगा? उसका स्वभाव कैसा होगा? जीवनसाथी के बारे में पहले ही सबकुछ जान पाना संभव नहीं है लेकिन हाथों की रेखाएं यानि पामिस्ट्री के जरिए आप अपने पार्टनर के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। मगर हम बात कर रहे हैं अंगूठे की। जी हां, अंगूठा भी इंसान के नेचर से जुड़ी कई बातें बता सकता है और आज हम आपको इसी के आधार पर पार्टनर के स्वभाव से जुड़े कुछ राज बताएंगे।

 

1. धन की नहीं होगी कमी
अगर आपके पार्टनर के अंगूठे के पहले भाग की रेखाएं आड़ी है तो उन्हें ज्यादा धन मिलने की संभावना है। ऐसे लोगों को धन संबंधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। 

PunjabKesari

2. ईमानदार और भरोसेमंद
यदि उनके अंगूठे के पहले भाग में बहुत-सी खड़ी रेखाएं हैं तो वह ईमानदार व भरोसेमंद है। ऐसे में आप बेझिझ उनके साथ रिश्ता जोड़ सकते हैं।

3. प्रबल इच्छाशक्ति
जिस व्यक्ति के अंगूठे के पहले भाग में तीन खड़ी रेखाएं होती हैं उनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है और उनकी बुद्धि तीव्र होती है। ऐसे  लोग अपनी जिंदगी में आने वाली हर प्रॉब्लम को हल कर लेते हैं।

4. धीरे-धीरे काम करने वाले
अगर आपके पार्टनर का अंगूठा सामान्य से छोटा होता है तो वह कमजोर हो सकता हैं। पामिस्ट्री की मानें तो ऐसे लोग हर काम बहुत धीरे-धीरे करते हैं।

PunjabKesari

5. खर्चीले पार्टनर
पामिस्ट्री के मुताबिक, जिनके अंगूठे के पहले हिस्से में क्रॉस का निशान होता है वह काफी खर्चीले होते हैं। अपनी इसी आदत के चलते इन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

6. मान-सम्मान करने वाले
अगर आपके पार्टनर के अंगूठे का मध्यम वर्ग बड़ा है तो आप बहुत लकी है। ऐसे लोग तर्क शक्ति में काफी तेज होते हैं और यह अपने पार्टनर का मान-सम्मान करना अच्छे से जानते हैं।

7. बहस करने वाले
जरी संभलकर! अगर आपके पार्टनर के अंगूठे पर गोलाकार निशान हो तो वह काफी बहस करने वाले होंगे। ऐसे लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News