पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को भला कौन नहीं जानता। अपनी एक्टिंग से उन्होंने सबको अपना दीवाना बना लिया था। फिलहाल फिल्मों से दूर गुल पनाग ने 39 साल की उम्र में पहले बेबी को जन्म दिया है। उन्होंने इस खबर को 6 महीने तक छिपाकर रखा। कल यानी की शनिवार को उन्होंने पहली बार बेटे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। बेटे के साथ उनकी तस्वीर को देखकर ज्यादातर लोगों के दिमाग में यही सवाल आ रहा है भला गुल पनाग ने इतनी देर तक इस खुशखबरी को क्यों छिपा कर रखा। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आज हम आपको इसकी वजह बताएंगे।
ये थी वजह
जब गुल से पूछा गया कि उन्होंने इस बारे में क्यो नहीं बताया तो उन्होंने कहा, 'ऋषि (गुल के हसबैंड) और मैंने हमेशा अपनी प्राइवेसी का ख्याल रखा है। पेरेंट्स बनना बहुत खास एक्सपीरियंस होता है इसीलिए हम इसे पब्लिक की नजरों से दूर रखना चाहते थे। सिर्फ मेरी फैमिली और फ्रेंड्स को इस बारे में पता था। निहान अभी लगभग 6 महीने का है। हमारे लिए यह जर्नी बहुत उतार-चढ़ाव वाली रही। मुझे निहान की मुस्कुराहट बहुत ज्यादा पसंद है।'
2011 में ऋषि की हुई थी गुल पनाग
आपको बता दें, 2011 में गुल ने ऋषि के साथ शादी की थी। ऋषि पेशे से पालयट है। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP