19 APRFRIDAY2024 2:02:19 PM
Life Style

एेसा गांव, जहां सफेद जोड़े में विदा होती है दुल्हन!

  • Updated: 03 Mar, 2017 04:41 PM
एेसा गांव, जहां सफेद जोड़े में विदा होती है दुल्हन!

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं सुनने को मिलती हैं। कई परंपराएं एेसी भी हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती हैं। अक्सर शादी में देखा जाता है कि दुल्हन लाल जोड़े में विदा होती है लेकिन एक गांव एेसा भी है जहां दुल्हन की विदाई लाल नहीं बल्कि सफेद जोड़े में होती है। जी हां, मध्यप्रदेश में एक एेसा गांव है जहां दुल्हन सफेद जोड़ा पहनती है।

हम बात कर रहे हैं मंडला जिले का भीमडोंगरी गांव की। इस गांव में रहने आदिवासी लोग रंगीन जोड़े की बजाय सफेद जोड़े में घर में बहू लाते हैं। यहीं नहीं, शादी में शामिल सभी लोग सफेद कपड़ें पहनते हैं। आपको बता दें कि यहां रहने वाले लोगों के लिए मृत्यृ और जश्न पर एक ही रंग पहना जाता है जोकि सफेद है। 

यह लोग शादी को लेकर एक अजीब परंपरा निभाते है। इस समाज में वधु पक्ष के घर में सिर्फ चार फेरे लिए जाते हैं और बाकी के तीन फेरे विदाई के बाद वर पक्ष के घर में होते हैं। यह लोग गौंडी धर्म को मानते हैं। इन लोगों में सफेद रंग को पवित्र माना जाता है। इसी वजह से यह लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। इस गांव में शराब पीने पर रोक है। अगर कोई शराब पीता है तो उसका बहिष्कार कर दिया जाता है। एेसे ही इन लोगों में कई परंपराएं निभाई जाती है जो काफी भिन्न है।

 

Related News