25 APRTHURSDAY2024 7:08:08 AM
Life Style

Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा को क्यों प्रिय है मोदक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Aug, 2020 11:42 AM
Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा को क्यों प्रिय है मोदक

आज से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार शुरू हो चुका है। गणेश चर्तुर्थी के मौके पर देश के हर हिस्से में रौनक दिखाई देती है। इसके पहले दिन गणपति बप्पा  (Ganpati Bappa ) की मूर्ति स्थापित की जाती है और यह उत्सव 10 दिन तक चलता है। इस दौरान भगवान गणेश को अलग-अलग भोग और मोदक का प्रसाद चढ़ाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है।

गणेश जी को क्यों चढ़ाया जाता है मोदक

गणपति बप्पा को मोदक और लड्डू बहुत प्रिय है लेकिन इसके पीछे एक कहानी है। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी से युद्ध के दौरान भगवान गणेश जी का एक दांत टूट गया था। इसके कारण उन्हें भोजन करते समय काफी दिक्कत होती थी। इसी कारण उनके लिए स्वादिष्ट लड्डूू और मोदक बनाए गए, जो उनके मुंह में जाते ही घुल जाते थे। इसके बाद मोदक विघ्नहार्ता गणपति के बेहद प्रिय हो गए। यही वजह है कि उन्हें मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाया जाता है।

PunjabKesari, ganesh images, ganesh photo, ganpati images, ganesh chaturthi images,happy ganesh chaturthi images hd,ganesh ji images, गणेश चतुर्थी फोटो, गणपति बप्पा इमेज

गणेश चतुर्थी पर मोदक का महत्व

मोदक का अर्थ होता है खुशी इसलिए इसे खाते ही व्यक्ति प्रसन्न हो जाता है। दरअसल, मराठी में खुशी को मोदक कहा जाता है। मोदक बनाने के कई तरीके हैं। सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध तरीका यह है कि चावल का आटा और गेंहू का आटा मिलाकर, उसमें नारियल, गुड़ और मेवे से भरकर भाप से पकाया जाता है।

PunjabKesari, ganesh images, ganesh photo, ganpati images, ganesh chaturthi images,happy ganesh chaturthi images hd,ganesh ji images, गणेश चतुर्थी फोटो, गणपति बप्पा इमेज

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News