24 APRWEDNESDAY2024 5:05:20 PM
Life Style

प्यार के लिए इन स्टार्स ने बदला धर्म और कर ली शादी!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Feb, 2020 04:58 PM
प्यार के लिए इन स्टार्स ने बदला धर्म और कर ली शादी!

प्यार एक ऐसा शब्द हैं जिसमें न इंसान की न उम्र देखी जाती है, न रंग-रूप और न ही उसका धर्म। जो बिना किसी धर्म व रंग-रुप देखे हो जाए, वहीं प्यार कहलाता है। फिर चाहे उस प्यार के साथ रहने के लिए इंसान को कितनी ही मुसीबतों का सामना क्यों ही न करना पड़ें। ऐसी ही उदाहरण देती हैं, हमारी ग्लैमर्स इंडस्ट्रीकी कुछ हस्तियां, जिन्होंने अपने प्यार के खातिर अपना धर्म तक बदल दिया। चलिए जानते हैं, उन सितारों के नाम...

 

शर्मीला टैगोर

शुरूआत बीते जमाने की हिरोइन शर्मीला टैगोर से ही कर लेते हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम बेगम आयेशा सुल्ताना रखा।

PunjabKesari

करीना कपूर 

वहीं शर्मिला के परिवार में उनके बेटे सैफ ने भी यह साबित कर दिया कि अगर प्यार सच्चा हो तो कोई चीज रूकावट नहीं डाल सकती हैं। जी हां, जैसे कि सभी जानते हैं कि करीना कपूर हिंदू जबकि सैफ मुस्लिम हैं, मगर फिर भी शादी के बाद करीना ने अपने नाम की पीछे करीना कपूर खान लगाया। 

आयशा टाकिया

अभिनेत्री आयशा टाकिया के पिता हिंदू और मां ब्रिटिश है। वहीं आयशा ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान से शादी की है। इनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार हुई। मीडिया में खबरें आईं कि आयशा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन किया है हालांकि, आयशा की तरफ से कभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई। 

अमृता सिंह 

अमृता सिंह ने भी दूसरे धर्म में शादी की थी। पंजाबी सिख परिवार में जन्मी अमृता ने सैफ अली खान से छिप कर शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई, मगर आज अमृता सैफ की यादों के साथ और अपने बच्चों के साथ रहती हैं। 

नरगिस दत्त

संजय दत्त की मां नरगिस ने मुस्लिम होते हुए हिंदू सुनील दत्त से प्यार करने लगीं। अपने प्यार को पाने की खातिर उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। शादी के बाद उनका नाम निर्मला रखा गया।

PunjabKesari

हेजल कीच

बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच ने क्रिकेटर युवरास से शादी की। दोनों की शादी सिक्ख धर्म के अनुसार हुई। शादी के बाद हेजल ने अपना नाम गुरबसंत कौर रखा।

ममता कुलकर्णी

'आशिक', 'अवारा', जैसी फिल्मों में काम करने के बाद एक दम से बड़े पर्दे से गायब हुई ममता कुलकर्णी के बारे में खबर आई थी कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल लिया है।

दीपिका कक्कड़
टीवी सीरियल 'सिमर ससुराल की' सिमर यानि दीपिका कक्कर ने भी प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने हिंदू होते हुए मुस्लिम धर्म अपनाया। शादी के बाद अपना नाम बदलकर फैजा रखा। 

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र ने भी अपने प्यार के लिए धर्म परिवर्तन किया। उन्होंने वर्ष 1979 में इस्लाम अपनाया था। दरअसल धर्मेन्द्र अभिनेत्री हेमा मालिनी से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि वो पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी उन्होंने हेमा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए 
इस्लाम धर्म अपनाया लिया था। 

महेश भट्ट

महेश भटट् ने अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपनाया था।

ए. आर. रहमान

ए आर रहमान ने हिंदू परिवार में जन्म लिया था। उनका असली नाम दिलीप कुमार था। मगर शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। अपना नाम बदल कर ए आर रहमान रखा था। 

PunjabKesari

तो ये थे वो सितारे जिन्होंने प्यार के आगे नहीं देखा धर्म...रूढ़िवादी सोच को तोड़ खुशी-खुशी बिता रहे हैं अपने जीवन।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News