25 APRTHURSDAY2024 1:36:43 PM
Life Style

दुनिया की मशहूर ट्रांसजेंडर मॉडल्स

  • Updated: 21 Feb, 2017 09:27 AM
दुनिया की मशहूर ट्रांसजेंडर मॉडल्स

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई मॉडल्स हैं जो अपनी खूबसूरती और परफैक्ट फिगर के लिए फेमस हैं। कहा जाता हैं कि खूबसूरत लड़कियां ही मॉडलिंग करियर को चुनती हैं। आज हम आपको एेसी मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था लेकिन आज वह एक महिला मॉडल के रूप में काफी मशहूर है।

1. मल्लिका
मल्लिका इंडिया की मशहूर मॉडल है। यह भी पहले पुरुष हुआ करती थी लेकिन इन्होंने कई सर्जरी करवाईं। 2011 में थाईलैंड में हुए एनुअल मिस इंटरनैशनल क्वीन में वह भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है।

2. एमिलिया मल्टेप
एमिलिया ट्रांसजेंडर है लेकिन अपनी खूबसूरती और फिगर के कारण वह काफी फेमस है। वह बांग्लादेश से है लेकिन अब कनाडा में रहती है।

3. सिरापासोन अथायाकोर्न
थाईलैंड की सबसे खूबसूरत महिला है सिरापासोन। वह इंटरनैशनल क्वीन का खिताब भी जीत चुकी है। इन्हें थाईलैंड में सुपर ट्रांसजेंडर मॉडल के रूप में भी जाना जाता है।

4. रौबर्टा क्लोज
ब्राजील की रौबर्टा पहले पुरुष हुआ करती थी लेकिन अब वह महिला बन गई है। वह काफी फेमस मॉडल है।

5. कैरोलिना तुलाकोस्सी
कैरोलिना एक फेमस एक्ट्रेस और मॉडल है। यह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। यह भी पहले एक पुरुष हुआ करती थी लेकिन अब एक मशहूर मॉडल है।

6. क्लाउडिला शैरिज 
क्लाउडिला बहुत ही खूबसूरत है। इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह पहले एक पुरुष थी। 

Related News