19 APRFRIDAY2024 7:54:28 AM
Life Style

शादी की डेट से है दीपवीर का गहरा कनेक्शन!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 22 Oct, 2018 11:30 AM
शादी की डेट से है दीपवीर का गहरा कनेक्शन!

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी शादी की डेट अपने फैन्स के साथ साझा की है। दोनों 14-15 नवंबर को शादी करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इनकी वेडिंग डेट के साथ एक रोचक संयोग जुड़़ा है। 

PunjabKesari

दरअसल, इन दोनों ने 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में पहली बार साथ काम किया था। यह फिल्म 15 नवंबर, 2013 को रिलीज हुई, जो सुपर हिट रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ में काम किया। लोगों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आई। 

PunjabKesari
आपको बता दें, दीपवीर इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इस शादी में चार बहुत बड़े फंक्शन होंगे। लेकिन मीडिया को इस भव्य शादी से दूर रखा जाएगा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News