19 APRFRIDAY2024 5:47:00 AM
Life Style

राशि के हिसाब से करें Makeup, पर्सनैलिटी में लगेंगे चार-चांद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Mar, 2019 10:49 AM
राशि के हिसाब से करें Makeup, पर्सनैलिटी में लगेंगे चार-चांद

खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियों में मेकअप का ट्रैंड काफी बढ़ चुका है। आजकल लड़कियां मेकअप के बिना घर से बाहर भी नहीं निकलती। कुछ लड़कियां ट्रैंड व पर्सनैलिटी के हिसाब से मेकअप करती हैं जबकि कुछ लड़कियां राशि में विश्वास रखती है और उसी के हिसाब से मेकअप भी करती है। अगर आप भी राशि में विश्वास रखती है तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसा मेकअप आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा सकता है।

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि की लड़कियों को अपने कॉन्फिडेंस और फेस शेप के अनुसार बोल्ड मेकअप करना चाहिए, जिसके लिए आप नांरगी या लाल रंग चुन सकती हैं। यह आपकी ताकत, जुनून और ऊर्जा को भी दर्शाता है। इसी तरह नाखून वार्निश के साथ, अमीर प्लम और सिजलिंग रेड्स के शेड मेष राशि की लड़कियों को बहुत सूट करते हैं। इसके अलावा पेस्टल शेड्स, शाइनी और नैचुरल लिपस्टिक आपके आत्मविश्वास और शांति को दर्शाता है। 

PunjabKesari, Makeup tips Image, Zodiac Sign Makeup Image

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोग मजेदार, भावनात्मक और खुद से प्यार करने वाले होते हैं। अपने मेकअप का चयन करते समय इन्हें न्यूट्रल (Neutral Colors) रंग चुनने चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को खराब दिखना पसंद नहीं इसलिए आप ब्राइट कलर से मेकअप ना करें क्योंकि यह आपकी पर्सनैलिटी पर सूट नहीं करेगा। नैचुरल लुक के लिए आपको स्मोकी कलर, ग्रे व सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।  

 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि की लड़कियों को अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से आड़ू, हल्के गुलाबी रंग का मेकअप करना चाहिए। साथ ही मैट टेक्सचर और कॉन्ट्रास्टिंग कॉम्बिनेशन मेकअप भी आपको खूब सूट करेगा। आप लिपस्टिक के लिए भी इन्हीं कलर का चुनाव कर सकती हैं।

 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि की लड़कियां सॉफ्ट स्वभाव की होती है ऐसे में आपको नैचुरल कलर के साथ मेकअप करना चाहिए। आप मेकअप के लिए हल्के गुलाबी, सफेद और मौन टोन कलर चुन सकती हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी ज्यादा अच्छी तरह उभर कर आती है। होंठो पर गुलाबी रंग की लिपिस्टिक वह नाखूनों पर गोल्डन और सिल्वर रंग बेहद आकर्षक लगता है।

PunjabKesari, Makeup tips Image, Zodiac Sign Makeup Image

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि की लड़कियों की बात करें तो यह दिखने में बेहद आकर्षक और प्रभावी व्यक्तित्व की होती हैं। ऐसे में इनके लिए लाल, नारंगी और गोल्डन रंग बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। अगर आप बालों में भी रेड कलर करवाएगी तो और भी आकर्षक दिखेगीं। साथ ही आप पर कलर्ड आइलाइनर भी खूब सूट करेगा।

 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि को मेकअप के लिए ब्राइट और गिल्टरी कलर यूज करने चाहिए, जो आपकी पर्सनैलिटी को उभारने में मदद करेंगे। लिप्स पर पिंक लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं।

PunjabKesari, Makeup tips Image, Zodiac Sign Makeup Image

तुला राशि (Libra)

तुला राशि की महिलाए रोमाटिंक स्वभाव की होती है तो आपके लिए ब्राइट रंग एकदम सही है। लिपिस्टिक हो या आइशैडो, ब्राइट रंग आपके मेकअप लुक को और भी आकर्षक दिखाता है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

रहस्यमयी स्वभाव की वृश्चिक राशि की लड़कियां अपने चार्म से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में अपने चार्म को बनाए रखने के लिए आप स्मोकी मेकअप करें। लिपस्टिक के लिए भी बोल्ड कलर्स का चुनाव करें। साथ ही डार्क कलर आईलाइनर, आईशैडो और मस्कारा चूज करें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

स्वभाव से चंचल धनु राशि की लड़कियों पर पर्पल कलर खूब फबता है। अगर आप पर्पल आइशैडो आंखों पर भी यूज करेगी तो आपका मेकअप लुक ज्यादा क्लासी दिखेगा। आप लिपस्टिक के लिए भी हल्के पर्पल कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं। मेकअप के साथ-साथ आपको हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari, Makeup tips Image, Zodiac Sign Makeup Image

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि की लड़कियों को अन्य राशि की लड़कियों से ज्यादा आकर्षक माना जाता है। ऐसे में आपको ट्रैंड और अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए मेकअप करना चाहिए। आप डार्क आईलाइनर, मस्कारा और आईशैडो लगाएं। 

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि की लड़कियां कोमल और फेमिनिन होती है, जो हर चीज को सलीकें से कैरी करना पसंद करती है। इन्हें ज्यादा ओवर मेकअप इन्हे बिल्कुल भी पसंद नही। ऐसे में आपको अपनी ड्रैसिंग के हिसाब से हल्का मेकअप करना चाहिए। मेकअप के लिए गोल्डन शेड्स का यूज जरूर करें।

 

मीन राशि (Pisces)

खुशमिजाज स्वभाव की मीन राशि की लड़कियां खुद को अच्छा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। मेकअप के लिए आप हैब्राइट रंगों का चुनाव करें। आपको अपनी आंखों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी असली खूबसूरती यहीं होती है। लाइनर से आंखों को शेप दें और आईशैडो, काजल व मस्कारा लगाएं।

PunjabKesari, Makeup tips Image, Zodiac Sign Makeup Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News