23 APRTUESDAY2024 12:46:24 PM
Life Style

अलग-अलग ड्रैसिज से होती है इन देशों की संस्कृति बयां

  • Updated: 17 Feb, 2017 05:21 PM
अलग-अलग ड्रैसिज से होती है इन देशों की संस्कृति बयां

लाइफस्टाइलः शादी के बाद सबकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। यह जिंदगी का सबसे खास फैसला होता है। इस अहम लम्हों को खास बनाने के लिए दुनिया भर में न जाने लोग कितना खर्च करते हैं। कुछ लोगों तो कहते हैं कि यह मौका जिंदगी में दोबारा नहीं आता। इसको यादगार बनाने के लिए कुछ लोग शादी के लिए आउटफिट्स भी डिजाइनर ही पहनना पसंद करते हैं। हर किसी देश के रिति रिवाज और परंपराएं अलग-अलग होती हैं। इसी हिसाब से हर देश में दुल्हा और दुल्हन के कपड़े भी अलग-अलग तरह के होते हैं। भारत हो या और कोई देश हर जगह पर शादी के मौके पर दुल्हा और दुल्हन के कपड़ों  पर हर किसी का ध्यान रहता है। कहीं पर दुल्हन शादी में लहंगा पहनती है तो कहीं पर साड़ी। आज हम ऐसे कुछ देशों के बारे में बात कर रहे हैं जहां पर दुल्हनों के परिधान से इन देशों की संस्कृति के रंग झलकते हैं। 


1.घाना, वेस्ट अफ्रीका
यहां पर दुल्हा-दुल्हन रंग-बिरंगे परिधान पहनते हैं। शादी का जोड़ा मैचिग ड्रैस पहनता है। जिससे इनकी संसकृति के रंग झलकते हैं। 

2. रोमानिया
रोमानिया मेें शादी के लिए दुल्हा-दुल्हन की ड्रैसिज बहुत खूबसूरत होती है। यहां पर दोनों के आउटफिट्स एक-दूसरे के कपड़ों के साथ मैच करते हैं। 

3. श्री लंका
श्री लंका का हर रंग वहां की संसकृति से जुड़ा हुआ होता है। वहां पर दुल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधान में बहुत खूबसूरत लगते हैं। 

5. भारत
भारत में वैसे तो हर राज्य के अपने अलग-अलग रिवाज हैं लेकिन यहां पर ज्यादातर शादीयों में दुल्हन लहंगों में और दुल्हा शेरवानी में नजर आता है। भारत की शादीयां शाही अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 

6. स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में शादी के परिधान कुछ खास तरह के होते हैं। यहां पर दुल्हा स्कर्ट की तरह ट्रडिशनल परिधान पहनता है और दुल्हन गाउन पहनती है। 
 

Related News