19 APRFRIDAY2024 7:33:16 AM
Life Style

रणवीर बाबा को दीपिका देगी अनमोल गिफ्ट, एक्टर अर्जुन कपूर ने किया इशारा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 19 Aug, 2019 02:50 PM
रणवीर बाबा को दीपिका देगी अनमोल गिफ्ट, एक्टर अर्जुन कपूर ने किया इशारा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। दोनों पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधे हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर भी रोमांस करने से नहीं कतराते। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट्स करते रहते हैं। वैसे तो दोनों अपने अलग स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं लेकिन इस बार वे अपने चैट सेशन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

मां बनने वाली हैं दीपिका

अब इस कपल को लेकर नई जानकारी प्राप्त हुईं हैं। खबरों की मानें तो दीपिका प्रेग्नेंट हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल इनकी चैट बयान कर रही है। दरअसल, हाल ही में रणवीर कपूर इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, इस दौरान उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक शरारत भरा कमेंट किया। दीपिका ने रणवीर को लिखा, 'हाय डैडी.' इसके साथ ही उन्होंने एक वेविंग इमोजी, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

PunjabKesari

चैट सेशन में दीपिका ने रणवीर को कहा- डैडी

दीपिका के इस कमेंट के बाद उनके फैंस यह सोचने को मजबूर हो गए कि कही वह प्रेग्रेंट तो नहीं...दीपिका के इस कमेंट का जवाब देते हुए रणवीर ने लिखा, 'हाय बेबी...'। यही नहीं एक्टर अर्जुन कपूर भी इस चैट का हिस्सा बने। अर्जुन ने लिखा, 'बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं.'

PunjabKesari

अर्जुन कपूर ने भी दिया बयान

अर्जुन कपूर के इस कमेंट से यूजर्स ने इस बात के कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला हैं। बता दें कि इससे पहले भी दीपिका की प्रेग्रेंसी की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं। इसी साल जब दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में गई थी तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वह जल्द ही मां बनने वाली है। बता दें कि यह दोनों जल्द ही 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में एक साथ लीड किरदार निभाते नजर आएंगे।

PunjabKesari

खैर, अब दीपिका प्रेग्रेंट है या नहीं यह तो खुद वो ही जानती हैं। अब प्रेग्रेंसी की खबरों पर दीपिका या रणवीर का क्या जवाब आता है यह तो वक्त ही बताएगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News