19 APRFRIDAY2024 10:02:29 AM
Life Style

Relationship: दीपिका ने खोले रणवीर के राज, शेयर किया बेडरूम सीक्रेट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Feb, 2019 12:14 PM
Relationship: दीपिका ने खोले रणवीर के राज, शेयर किया बेडरूम सीक्रेट

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद किसी ना किसी ईवेंट में साथ नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में उन्हें फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में साथ देखा गया, जहां दोनों साथ में काफी खुश और क्यूट नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों अपनी शादी और एक-दूसरे के सीक्रेट के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, एक सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने रणवीर सिंह का बेडरूम सीक्रेट्स तक शेयर कर दिए।

 

दीपिका ने खोले रणवीर के राज

सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के बेडरूम सीक्रेट्स शेयर करती नजर आ रहीं है। दरअसल, जब दीपिका से रणवीर का ब्यूटी सीक्रेट पूछा गया था तो उन्होंने कहा- 'रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं और टॉयलट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं।' साथ ही दीपिका ने बताया कि रणवीर तैयार होने के लिए भी काफी समय लगाते हैं।

 

आगे दीपिका ने कहा कि वह बेड में भी काफी वक्त लगाते हैं, जिसे सुनकर ऑडियंस हंसने लगी। फिर दीपिका ने अपनी बात को ठीक करते हुए कहा, 'बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैंं'

PunjabKesari

रणवीर के कपड़ों को लेकर दीपिका ने कही ये बात

इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने रणवीर सिंह के कपड़ों को लेकर भी बातें की। उन्होंने बताया कि वह कपड़े सिलेक्ट करने से पहले मुझे जरूर दिखाते हैं और मेरे अप्रूव करने के बाद ही वह कपड़े पहनते हैं। बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका को फेमिना वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। 

 

परफेक्ट मैच है दीपवीर

बता दें कि रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के लिए परफेक्ट मैच हैं। उनकी हाइट और आदतें काफी हद तक एक-दूसरे से मैच करती हैं।

PunjabKesari

उम्र

रणवीर सिंह 33 साल के हैं। जबकि दीपिका 32 साल की हैं। रणबीर दीपिका से उम्र में केवल एक साल बड़े हैं और इस मामले में उनकी जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है।

 

हाइट

रणबीर की हाइट 5 फीट 10 इंच और दीपिका की 5 फीट 9 इंच हैं। यानी दीपिका रणबीर से लंबाई में केवल 1 इंच छोटी हैl ऐसे में इस मामले में भी दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है और शायद इसलिए फिल्मी पर्दे पर भी दीपवीर की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। 

 

धर्म

भले ही दोनों की शादी अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुए हो लेकिन दोनों हिंदू धर्म से आते हैं। दीपिका साउथ इंडियन हैं। जबकि रणवीर सिंह सिंधी परंपरा को मानने वाले हैं। दीपवीर ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने के लिए ही दोनों परंपराओं से शादी की।

 

मैरिड लाइफ में बहुत खुश है रणवीर

रणवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के इस पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और अपने गृहस्थ जीवन में बेहद खुश भी हैं। दीपिका उनका अच्छे से ख्याल रखती हैं। इतनी अच्छी और सुपरस्टार होने के बावजूद वह घर पर बिल्कुल सामान्य रहती हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News