बॉलीवुड सेलेब्स की कामयाबी के पीछे कही ना कही उनके फैन्स का भी योगदान होता हैं। फैन्स ही हैं जो उनकी फिल्में देखते हैं और उन्हें इतना प्यार देते हैं। वही कुछ फैन्स अपने फेवरेट स्टार के लिए इतने बेकरार हो जाते हैं कि वह उन्हें फॉलो करना शुरु कर देते हैं। कई बाद वह अपने फेवरेट स्टार को मुसीबत में भी डाल देते हैं। चलिए हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिनके लिए उनके फैन्स की दीवानगी मुसीबत बन गई।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड व हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि एक बार उनका एक फैन जबदस्ती उनके घर घुसने की कोशिश कर रहा था। फिर प्रियंका को पता चला कि पिछले एक हफ्ते से उनका फैन उनके लिए मिठाई, चूड़ियां और फूल लेकर आता था।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक हैं। खबरों के अनुसार कैटरीना का एक फैन उनका हर जगह पीछा कर रहा था यहां तक कि उनके अपार्टमेंट तक पहुंच गया। कैटरीना अपने इस फैन से काफी परेशान थी।
वाणी कपूर
एक्ट्रेस वाणी कपूर के लिए तो उनका फैन मुसीबत ही बन गया। खबरों के मुताबिक, वाणी का एक फैन उनकी कार का पीछा कर रहा था। लगातार पीछा करने पर वाणी ने उस फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस की कार्यवाही से फैन को पकड़ा गया।
ऐश्वर्या राय बच्चन
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को तो आंध्र प्रदेश के रहने वाले संगीत कुमार के एक शख्स ने अपनी मां बताते हुए यह तक कह दिया था कि ऐश्वर्या ने उसे 1988 में आईवीएफ के जरिए जन्म दिया है। बाद में पता चला कि वह ऐश्वर्या का फैन है।
दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग से दीपिका पादुकोण करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। कहा जाता है कि जब दीपिका फिल्म ‘दिल धडकने दो’ की रिलीज पार्टी के बाद हॉटेल से बाहर निकलीं तो एक फैन उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद करने लगा। काफी जिद करने पर दीपिका ने उसके साथ
सेल्फी खिंचवा ली।
विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन का एक फैन भी उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। बाद में वह हर जगह उन्हें फॉलो करने लगा। फैन से तंग आकर विद्या ने पुलिस में शिकायत की।