23 APRTUESDAY2024 5:24:53 PM
Life Style

भारतीय रॉयल्स फैमिली के Dark Secrets, नहीं चाहते कि आम आदमी को चले पता

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Feb, 2019 01:44 PM
भारतीय रॉयल्स फैमिली के Dark Secrets, नहीं चाहते कि आम आदमी को चले पता

भारत की रॉयल्स फैमिली अपनी शानो-शौकत के लिए जानी जाती थी। वहीं कुछ रॉयल्स फैमिली आज भी अपने लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं। मगर शानो-शौकत के साथ-साथ राजों-महाराजों की जिंदगी से जुड़े कुछ डर्टी सीक्रेट्स भी हैं, जो वह आम लोगों को पता चलने नहीं देना चाहते। चलिए आज हम आपको बताते हैं रॉयल फैमिली से जुड़े कुछ ऐसे ही डार्क सीक्रेट्स।

 

भारतीय रॉयल्स फैमिली के Dark Secrets!

राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल

वह एकमात्र रॉयल था, जिसने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह समलैंगिक (Gay) हैं। राजकुमार मानवेंद्र सिंह के यह स्वीकार करने के बाद उनके परिवार को काफी बदनाम किया गया और उनपर कबीले का अपमान करने का आरोप भी लगाया गया।

PunjabKesari, Royal Families, Dark Secrets Image

जूनागढ़ का नवाब

ऐसा कहा जाता है कि उनके पास 800 कुत्ते थे, जिनमें से प्रत्येक की देखभाल करने के लिए व्यक्तिगत केयरटेकर था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने दो पसंदीदा कुत्तों की शादी के लिए लाखों रुपए भी खर्च किए।

PunjabKesari, Royal Families Dark Secrets Image

पटियाला के महाराजा भूपिंदर

पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह ने 350 औरतों का हरम बनाया था। वह उन औरतों को ब्युटिशियन, ज्वैलर्स, ड्रेसमेकर्स के अलावा फ्रांस और इंग्लैंड के प्लास्टिक सर्जन के जरिए और खूबसूरत बनाता था। वह महिलाओं को लेकर पागल थे। पटियाला के महाराज भूपिंदर के 88 बच्चे थे। उन बीवियों से उनके 88 बच्चे हुए जिनमें से 53 बच्चे ही सरवाइव कर पाए।

PunjabKesari, Royal Families Dark Secrets Image

हैदराबाद के निजाम

हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान दुनिया के उन सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, जो काफी कंजूस थे। उनकी सुरक्षा के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर थे। ऐसा कहा जाता है कि जब उन्हें अपनी संपत्ति खोने का डर लगा तो उन्होंने पैसा ट्रकों में छिपा दिया, जो बाद में दीमक व पतंगों ने खराब कर दिए।

PunjabKesari, Nizam of Hyderabad Image, Royal Families Dark Secrets Image

क्वीन अलामेलम्मा का श्राप

वाडियार राजवंश ने मैसूर राज्य के राजा को मारकर जीता था। ऐसा माना जाता है कि मैसूर के राजा की रानी भाग गई थी लेकिन बाद में पकड़ी गई। उन्होंने वाडियार राजवंश को भविष्य में उत्तराधिकारी नहीं मिलने का श्राप देकर सुसाइइड कर लिया। बाद में वाडियार राजवंश ने उस रानी की मूर्ति लगवाई और उसकी पूजा करने लगे। यह प्रथा अभी भी महल में जारी है।

PunjabKesari, Royal Families Dark Secrets Image

जयपुर की महारानी गायत्री देवी

जयपुर की महारानी गायत्री देवी भारत के शाही परिवारों की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थी। गायत्री देवी को अपनी जिंदगी में दो ट्रेजेडी (Tragedy) का सामना करना पड़ा। पहला जब उनके पति पोलो खेलते वक्त गुजर गए और दूसरा, 1997 में उनके बेटे का निधन।

PunjabKesari, Royal Families Dark Secrets Image

राजा अशोक

राजा अशोक अपनी क्रूरता के लिए प्रसिद्ध थे। वह इतिहास के ऐसे दूसरा राजा हैं, जिन्होंने सिंहासन के लिए अपने 100 भाइयों में से 99 को मार डाला और सिर्फ एक को जिंदा छोड़ दिया और उसे अपना राजा बना लिया।

PunjabKesari, raja ashok Image, Royal Families Dark Secrets Image

बाघों की आबादी के लिए जिम्मेदार

भारतीय राजा शेर, चीता व बाघों के शिकार के काफी शौकीन थे। वास्तव में उन्हें लगता था कि उनके शिकार करने से सिर्फ भारत में ही बाघों की आबादी में कमी आई है। वह अंग्रेजों को अपनी शानो-शौकत दिखाने के लिए अपने जंगल में शेरों को पालते थे और उनका शिकार करते थे।

PunjabKesari, Tiger Image, , Royal Families Dark Secrets Image

बाघ की खाल का कालीन

त्रिपुरा के शाही किले में बाघ की खाल से बना शानदार कालीन बिछाया गया है, जोकि आज भी मौजूद है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह कालीन 30 बाघों की खाल से बनाया गया है।

 

महारानी इंदिरा देवी

गायत्री देवी की मां महारानी इंदिरा देवी एक फैशन पारखी थीं। कूचबिहार की रानी ने सल्वाटोर फेरोगामो (20 वीं शताब्दी के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक) से 100 जोड़ी जूते ऑर्डर किए। उन जूतों में से कुछ हीरे से जड़ी हुई थीं।

PunjabKesari, Maharani Indira Devi Image, Royal Families Dark Secrets Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News