घर की सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन लोग कई चीजें खरीदतें हैं और फिर दीवाली के दिन उसकी पूजा करते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और धातु की चीजें खरीदतें है। मगर आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे धनतेरस पर खरीदने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया
हर साल धनतेरस पर लोग कुछ न कुछ जरूर खरीदतें लेकिन बावजूद इसके उन्हें कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप इस दिन सिर्फ 5रूपए की साबुत धनिया खरीदें। जी हां, धनतेरस के दिन सिर्फ धनिया खरीदकर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।होंगे।
साबुत धनिया से करें यह उपाय
धनतेरस के दिन सिर्फ 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदें। फिर इसे संभालकर पूजा घर में रख दें और दीवाली के दिन इसकी पूजा करें। अगली सुबह इसे गमले या बाग में फैला दें। ऐसी मान्यता है कि धनिया से निकले हरे-भरे पौधे घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।
धनिया का कैसा पौधा है फायदेमंद
अगर साबुत धनिया से हरा-भरा पौधा निकलता है तो उससे आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। वहीं, अगर धनिया का पौधा पतला है तो घर में सामान्य आय आएगी। इसके अलावा गमले से पीला, बीमार या पौधे का ना निकलना आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP