भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। बच्चा हो या बड़ा, हर कोई अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए उत्साहित रहता है। यह त्यौहार जितना आम लोगों में लोकप्रिय होता है उतना ही सेलेब्स में भी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी बहनों के साथ इस पर्व को बड़े ही अनोखे तरीके से मनाते हैं। चलिए जानते हैं आखिर बॉलीवुड के भाई-बहनों की जोड़ी इस दिन को किस अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करती है।
1. सैफ और सोहा
नवाब सैफ अली खान इस दिन को बड़े ही सिपंल तरीके से मनाते हैं। हर साल सोहा अली खान अपने भाई के हाथ पर पारंपरिक तरीके से राखी बांधती और भाई सैफ उन्हें एक प्यारा-सा गिफ्ट देते हैं।
2. कुणाल खेमु और करिश्मा खेमू
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमु भी अपनी बहन करिश्मा खेमू के साथ इस पर्व को आम लोगों की तरह ही सेलिब्रेट करते हैं।
3. रणवीर सिंह और उनकी बहन
बॉलीवुड रणवीर सिंह लोगों के जितने फेवरेट हैं उतने ही अपनी बहन के भी हैं। रणवीर सिंह भी राखी बंधवाकर अपनी बहन को मनचाह गिफ्ट देते हैं।
4. मल्लिका शेहरावत
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत इस दिन को लेकर बड़ी उत्साहित रहती है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि वह अपने भाई को राखी बांधते समय कितनी खुश है।
5. बिपाशा बासु और रॉकी एस
बिपाशा बासु का कोई भाई नहीं है। वह फैशन डिजाइनर रॉकी एस को ही अपना भाई मानती है और हर साल उनसे साथ ही इस दिन सेलिब्रेट करती है।
6. कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना का कोई भाई नहीं है लेकिन फिर भी रक्षाबंधन मनाती हैं। वह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती और उन्हें राखी भी बांधती हैं।
7. प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका के लिए राखी का त्यौहार बचपन से काफी खास रहा है। वह अपने भाई के साथ -साथ अपने 20 कजिन्स को भी राखी बांधती थी। आज भी वह बचपन की तरह उत्साह से राखी का त्यौहार अपने भाइयों के साथ मनाती है।
8. सलमान खान- अर्पिता और अलवीरा
सलमान चाहे कही पर भी हो, रक्षाबंधन के दिन वह अपनी बहनों से मिलने पहुंच जाते हैं। सलमान बताते है वह अपने भाइयों से ज्यादा अपनी दोनों बहनों को चाहते है इसलिए उनके लिए राखी का त्यौहार बेहद खास है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP