25 APRTHURSDAY2024 6:57:47 PM
Life Style

निक नहीं, अपने फिल्मी हीरो के साथ प्रियंका ने किया डांडिया

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Sep, 2019 04:30 PM
निक नहीं, अपने फिल्मी हीरो के साथ प्रियंका ने किया डांडिया

कल से नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो चुका है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स में भी नवरात्रि की धूम दिखाई देती है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस दौरान डांडिया खेलती हुई दिखाई दी। दरअसल, प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की प्रमोशन करने कोस्टार रोहित सराफ के साथ अहमदाबाद पहुंचीं थी। जहां इवेंट के दौरान प्रियंका और रोहित डांस करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

इस दौरान प्रियंका ब्लैक कलर के शरारा सूट में नजर आईं। आउटफिट के साथ प्रियंका ने हैवी ज्वैलरी वियर की है। वही फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने भी नवरात्रि के मौके पर घर में पूजा रखी। सोशल मीडिया अकाउंट पर शिल्पा ने वीडियोज व तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह परिवार के साथ पूजा करती नजर आई।

 

पोस्ट के साथ शिल्पा ने लिखा, नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं...देवी के कदम आपके घर में आयें,आप खुशहाली से नहाएं, परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,मंगल नवरात्रि हो हमेशा आपकी।। जयकारे के साथ करें मां दुर्गा का स्वागत.. मेरे सभी इंस्टा के फैंस को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।इस दौरान शिल्पा ट्रेडीशनल लुक में दिखी। शिल्पा ने ऑरेंज कलर का सिंपल सूट वियर किया था। जिसके साथ उन्होंने हेयरबन बनाया था और साथ में गजरा लगाया था। पूजा में शिल्पा के पति राज , बेटे वियान और मां सुनंदा भी दिखाई दिए। सभी ट्रेडीशनल लुक में ही नजर आए। शिल्पा की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि माता रानी के आने से शिल्पा कितनी खुश हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाती है। उन्होंने गणेश उत्सव भी सेलिब्रेट किया था। वह बप्पा को घर लेकर आई थी और फिर विसर्जन किया।

 

आप भी इन दीवाज की तरह फेस्विटल सीजन में ट्रेडीशनल ट्राई करना चाहती है तो इनके ड्रेसिंग स्टाइल से आइडिया ले।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News