24 APRWEDNESDAY2024 2:13:33 PM
Life Style

ऐश्वर्या के लिए व्रत रखते है अभिषेक, ट्वीट कर दी पतियों को सलाह

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 27 Oct, 2018 10:39 AM
ऐश्वर्या के लिए व्रत रखते है अभिषेक, ट्वीट कर दी पतियों को सलाह

करवाचौथ की धूम आज हर तरफ मची हुई है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है, वहीं कुछ पुरुष अपनी पत्नि का साथ देने के लिए करवाचौथ का व्रत रखते है। उन मर्दों का मनाना है कि जब पत्नियां हमारी लंबी उम्र के लिए पूरा दिन भूखी-प्यासी रह सकती है तो हम क्यों नहीं। कुछ ऐसी ही सोच रखते है बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन।   


- अभिषेक बच्चन ने ट्वीट के जरिए दी पतियों को सलाह 


हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है पत्न‍ियों के साथ-साथ पतियों को भी करवा चौथ रखना चाहिए।  उन्होंने कहा, 'महिलाओं के लिए करवा चौथ सौभाग्यशाली हो... और जिम्मेदार पतियों को भी अपनी पत्न‍ियों के साथ व्रत रखना चाहिए। मैं रखता हूं।' वो पत्नियों काफी सौभाग्यशाली होती है जिनके पति उनके बारे में सोचते है। 
- ऐश्वर्या-अभ‍िषेक की शादी को हो चुके है 11 साल 

PunjabKesari
ऐश्वर्या और अभ‍िषेक की शादी को 11 साल हो चुके हैं। इसी महीने इंडिया टुड कॉन्क्लेव में अभ‍िषेक ने ऐश्वर्या की कई खूबियां बताई थीं। उन्होंने लोगों के सामने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुल कर बताया था। अभ‍िषेक ने कहा था कि पहली फिल्म से हमारी दोस्ती हो गई थी। समय के साथ दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही न चला। 

- ऐश्वर्या सभी रिश्ते निभाती है बखूबी
अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या सभी चीजों को मैनेज करना अच्छे से जानती है। वो एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ अच्छी बहू, पत्नी, मां और बेटी भी हैं। वो अपने साथ सभी को लेकर चलती है, यहीं उनकी खूबी है। 

Related News