आशा भोंसले बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं जिन्हें लोग “आशाजी” भी कहते हैं। लगभग 6 दशकों से गाती आ रही आशा जी ने अपना करियर 1943 में शुरू की थी और और तब से वे अब तक लगातार गा रही हैं। आज इस जानी-मानी हस्ती का बर्थ डे है तो उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके जीवन के सफर के बारे में आपको बताते हैं।
पिता ने दी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा
आशा जी का जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेसकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र में ही आशा जी को दी। आशा जी जब केवल 9 वर्ष की थीं, जब इनके पिता की मृत्यु हो गई।
परिवार की मदद के लिए शुरू किया गाना
पिता के मृत्यु के बाद इनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। परिवार की सहायता के लिए आशा और इनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने गाना और फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया था। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। वर्ष 2006 में आशा ने कहा था कि उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। वहीं गिनीज बुक के हिसाब से आशा भोसले ने सबसे अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने माई फिल्म में अभिनय भी किया जिसके चलते उनकी काफी प्रशंसा भी हुई थी। आशा को दूसरे दर्जे की फिल्मों की गायिका समझा जाता था क्योंकि शुरुआती दौर में गीता बाली, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर जैसे बड़े नाम गायिकी की दुनिया में छाए हुए थे, ऐसे में उनके हिस्से छोड़े हुए गाने ही आते थे।
पर्सनल सेक्रेटरी 'गणपत राव' से रचाई थी शादी
अगर आशा जी की मैरिड लाइफ की बात करें तो ...
16 साल की उम्र में आशा ताई ने 31 साल के गणपत राव भोंसले के साथ शादी कर ली थी। गणपत राव, लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी थे। इस शादी के लता ही नहीं बल्कि पूरा मंगेशकर परिवार खिलाफ था लेकिन आशा ने एक नहीं सुनी। इससे दोनों बहनों के बीच खटास भी आई और दोनों में काफी साल बोल-चाल भी बंद रही।
आशा की शादी के खिलाफ था मंगेशकर परिवार
गणपत राव से साथ आशा ताई के तीन बच्चे हुए। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत, बेटी वर्षा और छोटा बेटा आनंद हैं। छोटा बेटे ने बिजनेस और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की और वे आशा का करियर संभालते हैं। आशा ताई की बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में 2012 में खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद उन्होंने महान संगीतकार राहुल देव बर्मन के साथ आशा ने दूसरी शादी की, जो उनसे 6 साल छोटे थे। यह आर.डी. की भी दूसरी शादी थी।
शादी के कारण आईं थी लता और आशा के बीच खटास
आशा गायिकी के अलावा अच्छा खाना भी बनाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ता कि अगर गायिकी में उनका करियर ना बनता तो वह कुक बन जाती। बता दें कि आशा भोंसले जी का रेस्टोरेंट का भी बिजनेस है। उनके दुबई और कुवैत में आशाज नाम के रेस्टोरेंट हैं। बचपन में आशा अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बहुत नजदीक थीं। लता अपने साथ आशा को भी स्कूल ले जाती थीं। एक दिन जब शिक्षक ने एक फीस में दो को पढ़ाने से मना कर दिया तो लता ने पढ़ाई छोड़ दी थी।
अचीवमेंट्स की बात करें तो आशा आशा को 18 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने 7 बार इसे जीता। 1979 में फिल्मफेयर जीतने के बाद आशाजी ने इसके लिए उन्हें नोमिनेट करने से यह कहकर मना कर दिया कि नई प्रतिभाओं को मौका मिलना चाहिए। आशा को 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अवार्ड दिया गया था।
बता दें कि आशा भोसले ऐसी पहली सिंगर हैं जिन्हें उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक एलबम के लिए ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।