16 APRTUESDAY2024 8:54:06 PM
Life Style

OMG! तलाक के 2 साल बाद रिलेशनशिप को लेकर यह क्या करने जा रही हैं मलाइका अरोडा

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 30 Aug, 2018 05:53 PM
OMG! तलाक के 2 साल बाद रिलेशनशिप को लेकर यह क्या करने जा रही हैं मलाइका अरोडा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर मीडिया में एक खबर लगातार वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मलाइका जल्द ही अपने और अर्जुन के साथ अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान दोनों को साथ में बैठे देखा गया था। लैक्मे फैशन वीक वाली वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

PunjabKesari

मलाइका ने 2 साल पहले अपने पति अरबाज खान को तलाक दिया था। इन दोनों के तलाक की वजह भी अर्जुन को ही बताया गया। खान परिवार अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में जानकर बहुत नाराज हुए थे। मीडिया में तो यह भी खबरें आई थी कि इसी वजह से अर्जुन और सलामान खान की बीच लड़ाई भी हुई थी। 

PunjabKesari

बोनी कपूर को भी मलाइका के साथ अर्जुन का रिश्ता पसंद नहीं था। इसी कारण से दोनों ने पब्लिक प्लेस पर मिलना बंद कर दिया। मगर जब अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने रिलेनशिप को कबूल कर लिया है तो अब मलाइका भी अपने नए ब्वॉयफ्रेंड को किसी से छिपाना नहीं चाहती हैं। आपको बता दें, मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और 15 साल का उनका बेटा है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News