बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने कुछ दिनों पहले अपना 51 बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके बर्थडे पर उनकी तथाकथित विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी साथ थी। मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज और जॉर्जिया अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस हैं।
जॉर्जिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड यानी अरबाज खान को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'आज का दिन तुम्हारा है। हैप्पी हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।' फोटो के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया है। इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो जॉर्जिया को अरबाज के परिवार वाले पसंद करते हैं। जल्द ही दोनों अपने रिलेशनशिप में रहने की ऑफीशियल घोषणा कर सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP