भारत के महान क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37 साल के हो चुके है।सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनकी टीम के सभी मेंबर्स ने मिलकर उनका बर्थजे सेलिब्रेट किया, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट के साथ धोनी को बर्थडे विश करने पहुंची।
इस दौरान अनुष्का पिच कलर के टॉप में काफी खूबसूरत लग रही थी, वहीं विराट संग उनकी टीम के सभी मेंबर्स कैजुअल लुक में थे। जहां पार्टी में सभी के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे थे, वहीं अनुष्का किसी बात को लेकर खोई हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वारयल हुई और लोगों ने अनुष्का के इस रिएक्शन को काफी ट्रोल भी किया। लोगों ने तरह-तरह के ट्वीट कर अनुष्का भेज अनुष्का को ट्रोल किया।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त अरुण पांडे ने एक पोस्ट किया जिसमें वह धोनी को केक खिला रहे हैं लेकिन उसी फोटो में अनुष्का शर्मा काफी गंभीर होकर सबकुछ देखती नजर आईं। उन्हें देखकर लग रहा है कि शायद किसी गहरी सोच में डूबी हुई है। किसी ने ट्वीट कर पूछा कि अनुष्का के दिमाग में क्या चल रहा है तो किसी ने लिखा अनुष्का इतनी गंभीर क्यों है।