25 APRTHURSDAY2024 9:50:03 AM
Life Style

अरे ये क्या! शादी से पहले ही बच्चे संभालने लगी आलिया-Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 26 Sep, 2018 11:37 AM
अरे ये क्या! शादी से पहले ही बच्चे संभालने लगी आलिया-Nari

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के क्यूट और स्टाइलिश कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। मगर इन दिनों आलिया -रणवीर किसी और वजह से सुर्खियां बटौर रहे हैं। वह वजह है शादी से पहले ही बच्चों को संभालने की ट्रेनिंग लेना। 

 

- करण जौहर की बेटी को संभाल रही है पटाखा गुड्डी 

 

फोटो में आलिया करण जौहर की बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। दरअसल, करण इन दिनों फ्रांस के पेरिस में चल रहे गुच्ची फैशन वीक में शामिल होने गए हैं। वहां जाने से पहले वह अपने बच्चों को अपनी बड़ी बेटी आलिया और रणवीर के हवाले छोड़कर गए हैं। दोनों उनके बच्चों को संभाल रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My girls!!!!❤️❤️❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 24, 2018 at 6:34am PDT

 

करण ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ रूही की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी बेटियां।' इस बात से साफ पता चलता है कि करण- आलिया को अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं। 

 

- बेटे की पोस्ट शेयर कर इमोशनल हुए करण

बेटे यश की फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी डाली। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,'पोजिंग लाइक पापा, लर्निंग अर्ली।' करण सिंगल फादर हैं और बहुत कम बार एेसा होता है कि वह अपने बच्चों को अकेले छोड़कर गए हो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Posing like papa! Learning early!😂❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 24, 2018 at 6:37am PDT

 

आपको बता दें, आलिया और रणवीर के रिश्ते से दोनों परिवार भी बहुत खुश हैं और किसी को भी उनकी शादी से एेतराज नहीं है। अब ये आलिया और रणवीर पर निर्भर करता है कि वो कब शादी करेंगे।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News