भारत के हर कोने में गणेशोत्सव का जश्न बड़े धूम-धाम से हो रहा हैं। वहीं बॉलीवुड इन दिनों गणपति बप्पा के रंग में रंगा हैं। अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रैस की करें तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन में भक्ति भाव कूट-कूट कर भरा हुआ है।
दरअसल, गणेश उत्सव के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ गणपति दर्शन कोे जरूर जाती है जहां उन्हें हर बार ट्रैडीशनल अवतार में देखा जाता है। हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी बेटी आराध्या को गणपति बप्पा के दर्शन कराने पहुंची।
व्हाइट कलर के एथनीक सूट में ऐश्वर्या बिल्कुल भक्ति में डूबी नजर आ रही है।
वहीं आराध्या ने ऑरेंज कलर का सलवार कुर्ता पहना हुआ है।
ऐश्वर्या के साथ उनकी मां भी नेवी ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। हालांकि, अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन इस मौके पर उनके साथ नज़र नहीं आए लेकिन यह तीनों गणपति दर्शन के लिए काफी उत्साहित नजर आए।