24 APRWEDNESDAY2024 9:18:02 PM
Life Style

शारीरिक संबंध बनाने के बाद जरूर करें ये 5 काम

  • Updated: 02 Jul, 2017 11:32 AM
शारीरिक संबंध बनाने के बाद जरूर करें ये 5 काम

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल)- संबंध बनाने के बाद शारीरिक रूप से साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। इस बात पर अनदेखी करने पर आपको और पार्टनर को सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ जीवन ही अच्छे लाइफस्टाइल की निशानी है। अगर आप खुद हैल्दी होंगे तो परिवार का भी अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। 


1. यूरिन न रोके
शादीशुदा जिंदगी में शारीरिक संबंध पति-पत्नी के रिश्ते का आधार माने जाते हैं। इसके साथ ही स्वस्थ्य रहना भी बहुत जरूरी है। प्राइवेट पार्ट में बैक्टिरिया इंफैक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इंटीमेट होने के बाद यूरिन न रोके। इससे कॉफी मात्रा में बैक्टिरिया बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। यह आपके औक पार्टनर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। एक को इंफैक्श होेने से दूसरे के बीमार होने का भी डर बना रहता है। 
 

2. खुद को रखें साफ
संबंध बनाने से शरीर में से बहुत मात्रा में पसीना बाहर निकलता है। पसीने के कारण आने वाली बदबू बैक्टिरिया फैलने से रोकने के लिए कपडें बदल लें। पसीने से पिंपल होने का डर रहता है। चेहरे को ग्लोइंग बनाएं रखना चाहती हैं तो इसके संबंध बनाने के बाद चेहरा जरूर धोएं।

 3. पानी पीएं
शारीरिक संबंध बनाने के बाद बॉडी से बहुत एनर्जी पसीने से बहुत मात्रा में कैलोरी बर्न हो जाती है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए बाद में पानी जरूर पीएं।  


4. अंडरगार्मेंट्स बदलें
सेहत को स्वस्थ्य रखने के लिए संबंध बनाने के बाद अंडरगार्मेंट्स जरूर बदलें। इससे आप फ्रैश फील करेंगे। कॉटन फैब्रिक के गार्मेंट्स बेहतर रहते हैं। यह आरामदायक होने के साथ-साथ पसीना भी आसानी से सोख लेते हैं। 
 

5. आहार का भी रखें ख्याल
इंफैक्शन के खतरे से बचने के लिए आहार को सही होना भी बहुत जरूरी है। दही बॉडी को अंदर से हैल्दी रखने से साथ-साथ किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव रखने में भी मददगार है। अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें। 


 

Related News