16 APRTUESDAY2024 12:12:35 PM
Life Style

ये 7 राशि वाले लड़के ही बनते हैं परफेक्ट पति, जानिए क्यों?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 28 Jun, 2019 07:31 PM
ये 7 राशि वाले लड़के ही बनते हैं परफेक्ट पति, जानिए क्यों?

शादी से पहले हर लड़की के मन में एक ही डर होता है कि न जानें उसका पति कैसा होगा, उसका स्वभाव केयररिंग होगा भी या नहीं? अगर आप भी यहीं सोच रही हैं तो परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशि के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें परफेक्ट पति व ब्वॉयफ्रेंड बनने वाले सारे गुण होते हैं। अगर आपके पार्टनर की राशि भी इनमें से एक है तो कभी उनका साथ न छोड़े। 

 

वृष राशि

वृष राशि के लड़के जीवन में हमेशा रोमांच पसंद होते है, लड़कियों में इनकी खूब रुचि होती हैं लेकिन अपने साथी के प्रति हमेशा वफादार साबित होते हैं। इनकी इसी खासियत के कारण इनमें परफेक्ट ब्वॉयफ्रेंड या पति बनने के गुण होते हैं। यह अपने साथी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। कहा जाए तो प्यार में यह दिलफेंक नहीं बल्कि आशिक होते हैं। 

PunjabKesari

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के पुरुष भी अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखते है और उन्हें पूरा सपोर्ट करते है। इस राशि के लड़के सबसे अधिक आकर्षक और अपनी बातों से दिल जीतनेवाले होते हैं। हालांकि इनका मन चंचल होता है और सौंदर्य में अपन रुचि ज्यादा रखते हैं लेकिन अपनी ऐसी भावनाओं को ये कभी पत्नी या गर्लफ्रेंस से जाहिर नहीं होने देते और उनके भरोसे को हमेशा कायम रखते हैं।  

 

कर्क राशि 

इस राशि के पुरुष अपने वचन का हमेशा पालन करते हैं। इनका व्यवहार हमेशा सकारात्मक रहता है लेकिन ये कभी किसी के लिए नहीं बदलते। मगर इस राशि के मर्दों में अच्छे पति साबित होने की काबिलियत होती हैं। दरअसल, इनका स्वभाव काफी भावुक होता है जिस वजह से ये अपने साथी की भावनाओं की पूरी कदर करते हैं। 

 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी से बेहद प्यार तरते हैं और केयरिंग पार्टनर साबित होते है। इनकी खासियत है कि यह जिससे भी प्यार करते हैं, उसकी हर छोटी-बड़ी का खुशी को पूरा ख्याल रखते है। अपने पार्टनर का भरोसा कायम रखते है। ब्रेकअप के मामलों से यह कोसो दूर रहना चाहते हैं। 

PunjabKesari

तुला राशि 

इस राशि की मर्दों में भी अच्छे जीवनसाथी के सभी गुण होते हैं। पार्टनर की भावनाओं को बखूबी समझने वाले ये लड़के पार्टनर का सम्मान अच्छे से करते हैं। स्वभाव यह रोमांटिक व कुशल होते हैं। इन्हें जिंदगी को एन्जॉय करना भी अच्छे से आता है। काम और परिवार में संतुलन बनाना भी ये अच्छे से जानते है। यूं कहें कि यह हर मामले से परफेक्ट पति साबित होते है। 

 

मकर राशि 

ये प्यार से ज्यादा अपने काम को अहमियत देते हैं लेकिन जब प्यार में पड़ते हैं तो उस रिश्ते से बखूबी निभाते है। हालांकि ये खुलकर कभी प्यार का इजहार नहीं कर पाते लेकिन अपने व्यवहार और सादगी भरे अंदाज से प्यार को जताते रहते है। इसलिए इनकी लव लाइफ में हमेशा संतुलन बना रहता हैं और जीवनसाथी भी इनसे खुश रहता है। 

 

मीन राशि 

इस राशि के लड़के न्याय का पक्ष लेने वाले होते हैं, इसलिए यह अपने साथी के साथ धर्म और न्यायपूर्ण व्यवहार करते हैं। ये हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि इनके पार्टनर को परिवार में आदर और पूरा सम्मान मिले। इन्हें अपना प्यार सार्वजनिक तौर पर दिखाना और जताना पसंद नहीं होता है इसलिए इनके बीच प्रेम की गहराइयों को पता कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन यह पति सबसे अच्छे बनने की काबिलियत रखते हैं। 

PunjabKesari

Related News