पूरे विश्व में कोरोना वायरय की ही खबरें हैं चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाला ये वायरस आज कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब ये वायरस जहां से आया था वहां इसके हालात सामान्य दिखाई देने लगे हैं। चीन के देश में करीब 2 महीने से बंद थियेटर धीरे-धीरे खुल रहे हैं। चीन की कमर्शियल केपिटल शंघाई में अब 200 से ज्यादा थियेटर शनिवार को खोले जाएंगे। इससे पहले भी दूर-दराज के इलाकों में करीब 700 सिनेमाघर पहले ही शुरू हो चुके हैं। दर्शकों को लुभाने के लिए सरकार टिकटों पर डिस्काउंट भी दे रही है। यहां अभी नई नहीं बल्कि पुरानी फिल्में दिखाई जाएंगी।
शंघाई प्रशासन ने चाहे थियेटर खोलने के आदेश दे दिए हो लेकिन इसके कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक, दर्शकों के टेम्परेचर की जांच की जाएगी और शो के दौरान उन्हें मास्क लगाकर बैठना होगा। साथ ही सीटों के बीच दूरी भी कम से कम 1 मीटर रखनी होगी।
अब वुहान में इतनी महामारी फैलने के बाद आज वहां जिस तरह हालात समान्य हो रहे है उसे देखते हुए लोगों में एक आशा की किरण तो जगी है लेकिन बात अगर भारत की जाए तो यहां अभी हालात सामान्य नही है। 21 दिन के लॉकडाउन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसी के कारण कोरोना महामारी से भारतीय सिनेमा को भी झटका लगा है। भारत में करीब 9 हजार थियेटर्स पर ताला लटका दिया गया है।
आस है कि हमारे भी देश में जल्द हालात सामान्य हो जाए।