25 APRTHURSDAY2024 5:34:08 PM
Latest News

ये क्या? हनीमून पर भी अनुष्का पहन रही हैं पुराने आउटफिट!

  • Updated: 03 Jan, 2018 04:24 PM
ये क्या? हनीमून पर भी अनुष्का पहन रही हैं पुराने आउटफिट!

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दिंसबर में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधे है। आजकल वह अपने पति विराट के साथ केपटाउन में है। आए दिन वे सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें शेयर करते है। 

हाल में ही उनकी एक तस्वीर सामने आईं है जिसमें अनुष्का कुल लुक में दिखाई दे रही है। उन्होंने टी-शर्ट के साथ जींस वियर की है, जिसके साथ अनुष्का ने चैक्स वाला श्रग कैरी किया है। अनुष्का के इस लुक की खास बात यह है कि वह इस आउटफिट में पहले भी दिखाई दे चुकी है। 
PunjabKesari
जी हां, अनुष्का शर्मा एक बार इसी ड्रैस में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी है। दरअसल, अनुष्का ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान भी सेम श्रग और ब्लैक टी शर्ट पहनी थी। आपको बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार भी अपनी फैमिली के साथ नया साल मनाने केपटाउन गए थे। अनुष्का और विराट के साथ इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News