20 APRSATURDAY2024 10:46:39 AM
International

जानलेवा बना सेक्सी दिखने का शौक, BBL बनी दुनिया की सबसे खतरनाक सर्जरी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Oct, 2018 07:38 PM
जानलेवा बना सेक्सी दिखने का शौक, BBL बनी दुनिया की सबसे खतरनाक सर्जरी

नई दिल्लीः यूरोप में गोरी महिलाओं का (ब्रजिलयन बट लिफ्ट) सर्जरी (बीबीएल) का शौक जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में इस सर्जरी के कारण यूके में हुई दूसरी मौत के बाद द ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक प्लास्टि सर्जनस (बाप्स) ने यूके को ये सर्जरी रोकने की सलाह दी है। इस सर्जरी पर तीन हजार पाउंड का खर्च आता है जोकि भारतीय करंसी में करीब तीन लाख रुपए बैठता है। सर्जरी के बाद का खर्च करीब 10 हजार पाउंड है लेकिन यदि सर्जरी में गड़बड़ी हो जाए तो उसके इलाज पर 13 हजार पाउंड तक का खर्च हो जाता है और इस सर्जरी के दौरान तीन हजार लोगों में से एक व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इस लिहाज से ये दुनिया की सबसे खतरनाक प्लास्टिक सर्जरी है इसके बावजूद महिलाओं में किम कार्दशियन जैसै लुक लाने की चाहत में इस सर्जरी के प्रति दिवानगी बढ़ती जा रही है। 
PunjabKesari
कैसे होती है सर्जरी 
इस सर्जरी में महिलाओं के शरीर के एक हिस्से की अतिरिक्त चर्बी निकालकर उसे कूल्हों में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इससे कूल्हे बेहतर शेप में नजर आते हैं। अगर शरीर में चर्बी नहीं है तो सर्जन सिलिकॉन भरते हैं। सर्जरी के बाद दर्द के साथ साथ उन्हें कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। तीन हफ़्तों तक सीधे बट के सहारे बैठने की मनाही होती है। एक्सपर्ट के अनुसार सर्जरी करने वाले ट्रेंड और एक्सपर्ट होने जरूरी हैं अगर चर्बी को मांसपेशियों की टिश्यू और बट के निचले हिस्से में गहराई तक भरा जाए तो यह ख़तरनाक साबित होता है। 

PunjabKesari
डाक्टरों ने पहले ही दी थी चेतावनी
हाल ही में हुई दो मौतों में भी ऐसा ही हुआ था। ब्रिटिश की 20 वर्षीय महिला को डाक्टरों ने पहले ही चेतावनी दे दी थी जिसके बावजूद भी उसने यह सर्जरी करवाई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। लीह कैंब्रीज नाम की महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ था उसके बीबीएल सर्जरी के दौरान तीन हार्ट अटैक आए और उनकी मौत हो गई। 
PunjabKesari

क्या कहता है सर्वे?
एक सर्वे के अनुसार, आज के समय में 10 में 8 लड़कियां एकट्रेस किम कार्दाशियां और कैली ब्रुक की तरह बड़े बट्स पाना चाहती हैं। उनको लगता है कि बड़े-बड़े बट्स उनकी फिगर में चार-चांद लगा देंगे। यही वजह है कि वे किम जैसे फिगर पाने के लिए लड़कियां बट सर्जरी करवा रही हैं। 

हार्ले स्किन क्लिनीक के डॉ आमेर खान ने बताया कि मुझे लगता है कि यूके में हर तरह के बीबीएल के आप्रेशन रोक देने चाहिएं। लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा यदि हम इसे यूके में रोकते हैं तो लोग विदेशों में भी इस सर्जरी के लिए भी जा सकते हैं। लोगों को विदेशो में इस सर्जरी पर होने वाला कम खर्च भी आकर्षित कर सकता है लेकिन ये जोखिम भरा है। 

Related News