25 APRTHURSDAY2024 5:35:59 AM
health

1 गिलास जूस, मिलेगी कई समस्याअों से राहत (pics)

  • Updated: 16 Aug, 2016 05:40 PM
1 गिलास जूस, मिलेगी कई समस्याअों से राहत (pics)
गन्ने का जूस गर्मी के मौसम का सबसे बढ़िया पेय है। शायद ही कोई एेसा व्यक्ति होगा जो गन्ने के जूस को पसंद ना करता हो। नहीं तो कई लोग इसे सादा पानी समझ के पीते है तो कई फ्लेवर के साथ पीते है लेकिन क्या अापको पता गन्ने का रस हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की बीमारियों का इलाज झट से हो जाता है। अाइए जानते है गन्ने के रस से होने वाले कुछ अौर फायदों के बारे में...
 
 
1. ऊर्जा बढ़ाएं
 
गन्ने के रस में ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होता है जो ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक है। थकान को दूर करने में भी गन्ने का जूस बेस्ट है।
 
2. दमकती त्वचा और झुर्रियां
 
गन्ना त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके अलावा इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्मूद, कोमल और स्वस्थ बनाते हैं। गन्ने को जूस को झुर्रियां हटाने का रामबाण इलाज भी कहा जा सकता है।
 
3. जलन कम 
 
अक्सर लोगों को पानी कम पीने की वजह से पेशाब में जलन होने की शिकायत होने लगती है। ऐसे में गन्ने का जूस नारियल पानी के साथ मिलाकर पीया जाए तो इससे जलन कम होती है।
 
4. कैंसर 
 
गन्ने का जूस प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मददगार है। गन्ने के जूस में मैग्नीशियम, कैल्शिय, पोटैशियम, आयरन और मैंग्नीज़ बहुत पाए जाते हैं, जिससे कैंसर होने की आशंका में कमी आती है।

5. लीवर का साथी
 
गन्ने का जूस रोजाना पीने से लीवर में किसी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होता। यदि इंफेक्शन होता भी है तो ठीक हो जाता है। 

6. पाचन क्रिया
 
यदि कब्ज़ की शिकायत है तो गन्ने का जूस पीना शुरु कर दें। गन्ने के जूस में पोटैशियम बहुत मात्रा में होता है जो कि पाचन क्रिया को बढ़ाता है और कब्ज़ से राहत दिलाता है।
 
7.बुखार 
 

गन्ने का जूस बुखार के प्रभाव को कम करने में सहायक है और बुखार के कारण शरीर में जिस प्रोटीन की कमी होती है गन्ने के जूस से उसकी पूर्ति हो जाती है।  

Related News