Caption
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में वे अपने इस स्पेशल डे पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर चीज यूनिक व स्टाइलिश चुनती है।
वहीं दुल्हन को चूड़ा शादी के कई महीनों तक पहनना होता है। ऐसे में इन्हें इसका चुनाव बेहद सावधानी से करना चाहिए। ताकि शादी के बाद में वे एकदम ग्रेसफुल नजर आए।
जहां पहले जमाने में दुल्हनें लाल रंग का चूड़ा ही पहनती थीं। वहीं आजकल बदलते फैशन के साथ चूड़े के रंग में भी बदलाव आने लगा है।
ऐसे में आज की दुल्हनें अलग-अलग रंग के चूड़े भी चुनने लगी है। ऐसे में अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो आज हम आपके लिए कुछ खास कलर व डिजाइन के चूड़ा की तस्वीरें लेकर आए हैं।
ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर आपको अपनी शादी के लिए चूड़ा लेने में आसानी होगी।
इसतरह सीशेल्स का चूड़ा भी आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा।
ऐसा चूड़ा डिजाइन सिंपल के साथ आपको यूनिक लुक मिलेगा।
अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती है तो व्हाइट कलर के चूड़े गोल्डन कड़े ट्राई कर सकती है।
आप कलर फुल चूड़ा पहन सकती है। इस तरह ड्रेस से मैंचिग ऑरेंज चूड़ा आपकी बांहों में बेहद खूबसूरत लगेगा।