25 APRTHURSDAY2024 11:07:08 AM
Photo Gallery

मालदीव की ये खूबियां इसे बनाती हैं पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, आप भी जानें कुछ खास बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Jan, 2022 01:48 PM
  • मालदीव में हर साल भारी मात्रा में लोग घूमने व छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं 2021 के लंबे लॉकडाउन के बाद तो यह पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया।
  • इसलिए पिछले 2 सालों से यहां पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। बता दें, मालदीव अपने खूबसूरत बीचों, प्राकृतिक नजारों से देशभर में मशहूर है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार भी यहां घूमना पसंद करते हैं।
  • ऐसे में अगर आप भी मालदीव के खूबसूरत नजारों का मजा लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे...
  • मालदीव अपने बीचों के साथ व्हेल शार्क से भी मशहूर है। यहां पर आप भारी मात्रा में व्हेल शार्क देखने का मजा ले सकते हैं। आपको ये मछलियां समुंद्र में आसानी से ही तैरती हुई नजर आएगी।
  • मालदीव के खूबसूरत बीचों में घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। यहां बीच ज्यादातर सफेद रेत से भरे हुए है। मालदीव का कोरलाइन बीच बहुत ही दुर्लभ माना जाता है।
  • इन बीचों में घूमने का अलग ही अनुभव होता है। शायद इसलिए मालदीव के बीच दुनियाभर में जन्नत के नाम से फेमस है।
  • व्हेल शार्क की तरह मालगदीव के समुंद्र में आप कई तरह के दुर्लभ कछुओं की प्रजाति देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इन प्रजातियों में लेदर बैक से लेकर लंबी गर्दन, हरे रंग के कछुए आदि है।
  • मालदीव ट्रिप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटीज किए बिना अधूरा लगता है। ऐसे में आप भी यहां जाकर पानी के नीचे अजूबी चीजों का अनुभव जरूर लें। आप यहां पर स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं।  pc: freepik
मालदीव में हर साल भारी मात्रा में लोग घूमने व छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं 2021 के लंबे लॉकडाउन के बाद तो यह पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया।

Related Gallery