नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है। इस दौरान देशभर में देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करने व व्रत रखने का महत्व है। लोग घरों में पूजा करने के साथ मंदिरों में भी देवी मां के दर्शन करने जाते हैं।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली के 5 मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध माने जाते हैं। मान्यता है कि यहां पर दर्शन मात्र से ही दुआ कुबूल हो जाती है। खासतौर पर नवरात्रि दौरान यहां पर खूब रौनक देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं दिल्ली में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में....
दिल्ली का झंडेवाला मंदिर आदि शक्ति मां को समर्पित है। नवरात्रि के पावन दिनों में यहां पर विशेष तौर पर देवी मां की पूजा होती है। मंदिर फूलों व लाइट्स से खूब सजाया जाता है।
मान्यता है कि देवी मां के दर्शन मात्र से ही संकटों का नाश हो जाता हैं। जीवन में खुशियां दस्तक देती है।
योगमाया मंदिर भगवान कृष्ण की बहन देवी योगमाया को समर्पित है।
नवरात्रि में इस पावन मंदिर में अलग धूम देखने को मिलती है।
दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। नवरात्रि दौरान यहां पर भक्तों की भीड़ जमा होती है।
लोग दूर-दूर से माता रानी के इस रूप के दर्शन करने आते हैं।
दिल्ली के शीतला माता मंदिर में नवरात्रि दौरान बेहद ही रौनक होती है। देवी मां का यह मंदिर दिल्ली के शीतला माता रोड पर स्थित है। मंदिर में माता की मूर्ति को छूने की मनाही है।
मगर दूर से माता रानी को फूल अर्पित किए जा सकते हैं। नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर में बेहद ही भीड़ होती है। लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।