24 APRWEDNESDAY2024 10:42:48 PM
Photo Gallery

पुरानी चूड़ियां फेंके नहीं, यूं करें डेकोरेशन में यूज, देखिए यूनिक आइडियाज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Feb, 2021 02:53 PM
  • लड़कियों को चूड़ियां पहनने का अलग ही क्रेज होता है। साथ ही इसके पुरानी व छोटी होने पर वे इसे फेंकना ही सही समझती है।
  • मगर थोड़ी क्रिएटिवी दिखा कर इन पुरानी व बेकार पड़ी चूड़ियों से घर को सजा सकती है। तो चलिए जानते हैं इससे दोबारा यूज करने का तरीका...
  • आप पुरानी व बेकार चूड़ियों से कैंडल स्टैंड भी बना सकती है।
  • इसके लिए बस आपको चूड़ियों को गोंद से चिपका इसमें दीया रखना है।
  • इससे विंड चाइम बनाने के लिए चूड़ियों को ऊन या धागे से कवर करें।
  • फिर धागे में को स्टोन व चूड़ियों से सजाएं। एक गत्ते के कार्ड को गोल आकार में काट कर इससे तस्वीर के जैसे विंड चाइम बनाएं।
  • आप बेकार चूड़ियों को दोबारा पहनने के लिए भी यूज कर सकती है।
  • इसके लिए बस आपको अलग-अलग रंग के धागों से चूड़ियों को लपेटना है। फिर उसके बाद इसपर अपने मनपसंद स्टोन लगा लें।
  • इस तरह का शोपीस बनाने के लिए 4-5 चूड़ियों को एक साथ जोड़कर धागे से लपेट लें। फिर इसपर स्टोन लगाएं।
  • आप चाहे तो इसमें चिड़िया का घोंसला भी बना सकती है।
  • बेकार चूड़ियों की मदद से तोरण बनाकर भी घर सजाया जा सकता है।
  • इसके लिए आपको चूड़ियों को अलग-अलग रंगों की ऊन से लपेंटना होगा। फिर पोम-पोम की मदद से इसे जोड़ दें।
लड़कियों को चूड़ियां पहनने का अलग ही क्रेज होता है। साथ ही इसके पुरानी व छोटी होने पर वे इसे फेंकना ही सही समझती है।

Related Gallery