बात अगर झील की करें तो हर किसी के मन में ऊपर से बहता पानी व सुंदर वातावरण नजर आता है।
मगर आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताते है, जो बेहद ही रहस्मयी है।
जी हां, माना जाता है कि इस झील के पानी को छूने वाला पत्थर बन जाता है।
बात इस रहस्यमयी झील की करें तो यह उत्तरी तंजानिया में स्थित नामक 'नेट्रॉन' झील है। माना जाता है कि इस झील के आसपास घूमने वाले जानवर और पक्षी इसके पानी के छू कर पत्थर बन गए है।
ऐसे में झील के पास इनकी पत्थर की मूर्तियां देखकर कोई भी हैरान रह सकता है। मगर असल में वे इस झील के रहस्मयी होने का सबूत देते हैं।
बात इस पानी से पत्थर बनने की करें तो असल में यह एक अल्केलाइन (Alkaline) झील है। साथ ही इसके पानी में सोडियम कार्बोनेट अधिक है।
इसके साथ ही इसमें अल्केलाइन और अमोनिया की बराबर मात्रा में मौजूद है। इसीलिए यहां पर जानवरों व पशु-पक्षियों के शव भी सालों-साल सही रहते हैं।