25 APRTHURSDAY2024 9:56:55 PM
Photo Gallery

ऐसे हुई World Tourism Day की शुरुआत, जानिए भारत में घूमने की बेस्ट जगहें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Sep, 2021 03:49 PM
  • घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। घूमने से मन को शांति व खुशी का एहसास होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर अपनी भागदौड़भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहीं घूमने का प्लान करते हैं।
  • वहीं पर्यटन आज के समय में कई लोगों का रोजगार भी बन चुका है। ऐसे में विश्व पर्यटन दिवस भी मनाना जाता है। इसे हर साल 27 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। .
  • चलिए आज हम आपको भारत में घूमने की बेस्ट जगहें बताते हैं..
  • अगर आप पार्टी लवर है तो आप गोवा घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप डे और नाइट दोनों लाइफ का मजा ले सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
  • यहां पर बजट में आसानी से घूमने का मजा ले सकते हैं।
  • यहां का प्राकृतिक नजारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
  • बात शिमला घूमने की करें तो आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, बाजार, कुफरी, चैल, नारकंडा जैसी अन्य जगहों पर घूमने का लुत्फ मना सकते हैं।
  • अगर आप शांति से प्राकृतिक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए कसौल परफेक्ट रहेगा।
  • यह हिमाचल प्रदेश का छोटा मगर बेहद खूबसूत गांव है। इसकी खूबसूरती के चलते दुनियाभर से लोग पूरे साल यहां घूमने आते हैं। कसौल गांव हिप्पी संस्कृति के लिए मशहूर है।
  • मार्च से मई महीने में यहां पर मौसम सुहावना होने से लोग खासतौर पर इस दौरान यहां घूमने जाते हैं।
  • आप यहां पर लंबी ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।
घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। घूमने से मन को शांति व खुशी का एहसास होता है। ऐसे में लोग खासतौर पर अपनी भागदौड़भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहीं घूमने का प्लान करते हैं।

Related Gallery