24 APRWEDNESDAY2024 8:27:28 PM
Photo Gallery

अपने लजीज खाने के लिए मशहूर ये शहर, डिशेज देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Jan, 2021 02:52 PM
  • भारत अपनी अलग-अलग बोली, जाति, संस्कृति व लजीज खाने से जाना जाता है। बात खाने की करें तो हर शहर की अपनी एक अलग खूबी होने के साथ डिशेज से भी मशहूर है।
  • ऐसे में किसी भी डिश को खाने पर उसके शहर का नाम अपने आप जुबा पर आ जाता है। तो चलिए आज हम आपको भारत की कुछ खास व फेमस डिशेज के बारे में बताते हैं, जो अपने शहर की पहचान बन चुकी है।
  • हैदराबाद की बिरयानी तो दुनियाभर में मशहूर है। चिकन व कई सारे मसालों से तैयार यह बिरयानी नॉन वेजिटेरियन लोगों को बेहद ही पसंद आती है।
  • ऐसे में अगर आप भी नॉन वेज के शौकीन है तो कभी हैदराबाद जाए तो वहां की बिरयानी खाना ना भूलें।
  • मुरादाबादी दाल को खासतौर पर शादी व किसी खास मौके पर बनाया जाता है। माना जाता है कि इस दाल को सबसे पहले शाहजहां के तीसरे बेटे मुराद बक्श की रसोई में बनाया गया था।
  • धुली मूंग दाल में अलग-अलग तरह के तड़के लगाकर खाया जाता है। ऐसे में यह अपने बेहतरीन स्वाद से काफी मशहूर है।
  • लखनवी टुंडे कबाब को पहली बार एक दिवयांग ने बानया था। खाने में बेहद स्वाद होने के चलते ये लखनवी टुंडे कबाब के नाम से ही मशहूर हो गए।
  • यह एक नॉन वेज डिश है, जो मटन व कई सारे मसालों के मेल से बनाएं जाते हैं। इसे खासतौर पर रूमाली रोटी के साथ खाया जाता है।
  • बनारसी लौंगलत्ता बनाने के लिए मैदा का आटा गूंथ कर उसमें खोया, इलायची पाउडर, नारियल का बुरा, ड्राई फ्रूट्स व खसखस की स्टफिंग भरी जाती है।
  • फिर इसे तेल में फ्राई करके चाशनी में डुबोकर खाया जाता है। वैसे तो यह बनारस की मिठाई है। मगर बंगाल के लोग इसे कलकत्ता की फेमस स्वीट डिश मानते हैं।
  • मुंबई का वड़ा पाव दुनियाभर में फेमस है। इसे भारतीय बर्गर भी कहा जा सकता है।
  • इसे बनाने के लिए पाव को बीच से काट कर उसके अंदर हरी व लाल चटनी लगाई जाती है। फिर इसमें बटाटा वड़ा रख कर सर्व किया जाता है।
भारत अपनी अलग-अलग बोली, जाति, संस्कृति व लजीज खाने से जाना जाता है। बात खाने की करें तो हर शहर की अपनी एक अलग खूबी होने के साथ डिशेज से भी मशहूर है।

Related Gallery