भारत के बहुत से शहर अपनी खूबसूरत से मशहूर है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं।
खासतौर पर बहुत-सी ऐसी जगह यहां पर प्राकृतिक खूबसूरती के नजारों को देखकर किसी का भी मन खिल उठेगा।
ऐसे में जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है वे यहां पर हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां पर जन्नत का अहसास होता है..
अगर आप बीच के पास घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा का प्लान कर सकते हैं।
आगरा भी हनीमून मनाने के लिए बेस्ट रहेगा। आप यहां पर प्यार का प्रतीक ताजमहल देख सकते हैं।
इसके अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी व अन्य ऐतिहासिक जगहों पर भी बजट में घूम सकते हैं।
ऐसे में आप कम बजट में ही पार्टनर के साथ अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।
आप पार्टनर के साथ केरल में घूमने का प्लान कर सकती है। दक्षिण भारत में बसा केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती व शांत वातावरण से जाना जाता है।
ऐसे में न्यूली मैरिड कपल्स के लिए यह एकदम बेस्ट रहेगी। आप यहां खुले आसमान के नीचे बोटिंग का आनंद मना सकते हैं।