20 APRSATURDAY2024 10:05:05 AM
Photo Gallery

भारतीय यात्रियों के लिए इन देशों ने खोली अपनी सीमाएं, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं यात्रा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jun, 2021 06:03 PM
  • भारतीय लोग देश और विदेश में घूमना पसंद करते हैं।
  • मगर पिछले साल से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण हर देश में यात्रियों को आने की रोक लगा दी गई थी।
  • ताकि कोविड 19 से बचा जा सके। मगर अब कोविड के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के दरवाजे खोल दिए है।
  • मगर इसके लिए आपको कोरोना के कुछ नियमों का पालन करना होगा। चलिए जानते हैं कि आप किस देश में कैसे घूम सकते हैं।
  • अगर आप रूस में घूमने की सोच रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है।
  • इसके साथ ही यहां पर कुछ टूर ऑपरेटरों ने हॉलिडे पैकेज के साथ रूस घूमने और यात्रियों को टीकाकरण लगाने का भी आयोजन किया है।
  • रूस जाने के लिए यात्रियों के पास पिछले 72 घंटों की कोरोना आरटी-पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट का प्रिंट आउट होना चाहिए। इसके अलावा कोरोने के मामलों को देखते हुए रुस की राजधानी मॉस्को में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके साथ ही यहां पर आने वाले यात्रियों को खुद ही 7 दिन तक क्वारंटाइन होना जरूरी है।
  • सर्बिया घूमने के इच्छुक यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी की जरूरत पड़ेगी जो नेगेटिव होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही 12 साल से कम आयु के यात्रियों के लिए इस नियम की छूट है।
  • मिस्र भी भारतीय यात्रियों के लिए अब खुल चुका है। मगर यहां पर जानें के लिए फ्लाइट लेने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • यहां पर पहुंचने पर सभी यात्रियों को जांच करवानी पड़ेगी। इसके साथ ही सभी पर्यटकों को स्वास्थ्य घोषणा पत्र भरना होगा।
  • इसके अलावा अगस्त से मिस्त्र जाने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
भारतीय लोग देश और विदेश में घूमना पसंद करते हैं।

Related Gallery