घर को सजाने के लिए लोग यूनिक व स्टाइलिश चीजों को लगाना पसंद करते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि इसे पौधों के साथ सजाकर भी अच्छा लुक दिया जा सकता है।
Caption
इससे घर सुंदर लगने के साथ और आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। इन्हें आप किसी भी कमरे में लगा सकते हैं।
इससे घर में पॉजीटिविटी बढ़ने के साथ अच्छी व धीमी- धीमी महक भी आएगी।
तो चलिए जानते हैं घर को सजाने के लिए पौधों को किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है...
गुलाब के फूलों का गुलदस्ता खिड़की के पास रखा कमरे को स्टाइलिश लुक देगा।
बालकनी में स्टैंड पर भी पौधे रख सकते हैं।
आप पौधों के साथ मोमबत्तियों से भी बालकनी को सजा सकते हैं।