24 APRWEDNESDAY2024 11:18:27 PM
Photo Gallery

बच्चे की पहली लोहड़ी पर गिफ्ट देने के बेस्ट रहेगी ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jan, 2021 02:27 PM
  • लोहड़ी का त्योहार हर साल 12-13 जनवरी को मनाया जाता है। पंजाब में नई विवाहित जोड़ी और बच्चे की पहली लोहड़ी बेहद ही खास होती है।
  • बच्चे की पहली लोहड़ी की अलग ही धूम होती है। ऐसे में लोग पार्टी करके अपनी खुशी को जाहिर करते हैं।
  • साथ ही आने वाले मेहमान बच्चे को आर्शीवाद देने के साथ शगुन के तौर पर पैसे या गिफ्ट्स देते हैं।
  • ऐसे में अगर आप किसी बच्चे की पहली लोहड़ी पर जाने पर उसके लिए गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन आइडियाज देते हैं।
  • ऐसे में आप छोटे बच्चे के लिए खास उपहार ले सकते हैं, जो उसके काम भी आए।
  • आप लोहड़ी गिफ्ट के तौर पर बच्चे को मैग्नेटिक स्केच बोर्ड दे सकते हैं।
  • इससे बच्चा लिखने की प्रैक्टिस कर सकेगा। ऐसे में उसे लिखने में दिलचस्पी भी होगी।
  • सर्दी हो या गर्मी बच्चों के लिए तो कपड़ों में ढ़ेरों ऑप्शन मिलते हैं।
  • ऐसे में आप उनके लिए अच्छी सी ड्रेस ले सकते हैं।
  • छोटे बच्चों के खेलने के लिए प्ले टेंट हाउस विथ टनेल एंड बॉल पूल गिफ्ट करना भी सही रहेगा।
  • इसमें बच्चा ्खेलने के साथ सुरक्षित भी रहेगा।
  • बच्चे की पहली लोहड़ी पर उसे झुला देना भी सही रहेगा। साथ ही वह उसे 1-3 साल तक आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
  • इसके लिए आपको मार्किट या ऑनलाइन सही प्राइज में आराम से झुला मिल जाएगा।
  • बच्चे वॉकर की मदद से बेहतर तरीके से चलना सीखता है। ऐसे में आप उसके लिए वॉकर खरीद सकते हैं।
लोहड़ी का त्योहार हर साल 12-13 जनवरी को मनाया जाता है। पंजाब में नई विवाहित जोड़ी और बच्चे की पहली लोहड़ी बेहद ही खास होती है।

Related Gallery