18 APRTHURSDAY2024 7:43:45 AM
Photo Gallery

एक बार फिर वापिसी कर रहा Animal Print फैशन, यूं दिखाएं खुद को स्टाइलिश

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Apr, 2021 10:29 AM
  • बॉलीवुड में फैशन आए दिन फैशन का नया ट्रैंड देखने को मिलता है। इन दिनों सेलेब्स में एनीमल प्रिंट्स का जादू छाया हुआ है। रिब्ड, डॉटेड या स्पॉटेड वाले ये प्रिंट्स बिल्कुल एनीमल्स की तरह दिखते हैं।
  • वैसे तो एनिमल प्रिंट्स का फैशन 80-90 के दशक का है लेकिन एक बार फिर यह नई लुक के साथ वापिसी कर रहा है, जो सेलिब्रिटीज से लेकर यंगस्टर तक के वार्डरोब में अपनी जगह बना रहा है।
  • जेबरा, लेपर्ड, टाइगर, तेंदुआ, क्रोकोडाइल, जिराफ, स्नेक, डॉग, औसीलट (Ocelot), बिल्ली और काउ (Cow) पैटर्न वाले एनिमल प्रिंट वाले डिजाइन्स की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।
  • वहीं, पिकॉक  पेरोट, स्वीरल, फ्लेमिंगो, बटरफ्लाई जैसे ब‌र्ड्स प्रिंट पैटर्न भी आपको भीड़ में अलग दिखाते हैं।
  • सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि हैंडबैग्स, स्कार्फ, शूज, बैग्स, ज्वैलरी, एक्सेसरीज व फुटवियर आदि में भी इस प्रिंट का चलन खूब पसंद किया जा रहा है।
  • जहां महिलाएं वैस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स में इस प्रिंट को पसंद कर रही हैं वहीं लड़के भी इसमें एनिमल प्रिंट शर्ट, टी-शर्ट, वॉच आदि खरीद रहे हैं।
  • ब्लैक, रेड और गोल्ड जैसे शेड्स इन प्रिंट्स में बहुत अच्छे दिखते हैं, जो यूथ को भी खूब भा रहे हैं।
  • कॉटन, कोसा, मटका सिल्क, शिफॉन और अन्य सिंथेटिक कपड़े पर एनिमल प्रिंट बहुत आ रहा है, जो गर्मियों में आपको कूल और कम्फर्टेबल लुक देगा।
  • इसकी खासियत यह है कि आप इसे ब्राइट व कंट्रास्ट, सभी तरह के रंगों के साथ आजमा सकती हैं... जैसे रैड एंड ब्लैक, जेबरा के लिए ब्लैक एंड व्हाइट, लैपर्ड या टाइगर के लिए ब्लैक व यैलो आदि।
  • प्लेन गाऊन को एनिमल प्रिंटेड जैकेट, शर्ग, लॉन्ग जैकेट्स के साथ स्टाइलिश दिखाएं। आप प्लेन शर्ट के साथ प्रिंटेड लैगिंग्स, पलाजो, जीन्स, पेंट आदि ट्राई कर सकती हैं।
  • अपने सिंपल लुक को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए आप एनिमल प्रिंट हैंडबैग ले सकती हैं।
  • अगर ड्रैसअप में एनिमल प्रिंट चूज कर रही हैं तो एक्सेसरीज ना के बराबर ही कैरी करें क्योंकि यह प्रिंट अपने आप में ही बहुत बोल्ड है।
बॉलीवुड में फैशन आए दिन फैशन का नया ट्रैंड देखने को मिलता है। इन दिनों सेलेब्स में एनीमल प्रिंट्स का जादू छाया हुआ है। रिब्ड, डॉटेड या स्पॉटेड वाले ये प्रिंट्स बिल्कुल एनीमल्स की तरह दिखते हैं।

Related Gallery