दीपमाला का त्योहार दीवाली बस आने ही वाला है। ऐसे में लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं।
चारों तरफ दीये की रोशनी फैलने से पूरा घर जगमगा उठता है। पहले समय में तो मिट्टी से तैयार दीये मिलते थे।
मगर आज कल दीयों में भी कई स्टाइल आ गए है। वैसे तो बाजार से अलग- अलग डिजाइन के दीये मिल जाएंगे।
मगर आप चाहे तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दीयों की कुछ अलग-अलग तस्वीरें दिखाते हैं।
ऐसे में इस दीवाली आप अपने घरों को और भी सुंदर व शानदार कैसे बना सकते है।
स्टोन व कलर से प्लेट सजा कर उसपर कटोरी रख कर भी दीये को अलग तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं।
आप चाहे तो स्टोन की मदद से भी इसे सजा सकते हैं। इसके लिए कलरफुल स्टोन को दीये के आसपास चिपका दें।
पेंटिंग कलर के साथ इसे अपने मनपसंद रंग करके भी दीये तैयार किए जा सकते हैं।
मटके की शेप के दीयों को गोटा पट्टी से कुछ इस तरह सजा सकते हैं।
अगर आपके पास छोटे से कंटेनर पड़े हैं तो आप उसमें मोम भर कर भी दीये तैयार सकते हैं।