मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 का दूसरा दिन भी बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। कई मशहूर डिजाइनर्स की कलेक्शन के लिए बॉलीवुड सितारें रैंप पर उतरे और अपना जलवा बिखेरा।
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस शो का हिस्सा बनी। अथिया ने डिजाइनर जोड़ी Abraham & Thakore की कलेक्शन के लिए रैंपवॉक कीं।
फैशन लेबल Aavaran Udaipur की शोस्टॉपर रहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जो Mulberry सिल्क लहंगे के साथ बंदगला फुल स्लीव्स टॉप पहने नजर आईं।
इसके अलावा एक बार फिर एक्ट्रेस Malavika Mohanan लैक्मे के रैंप पर उतरीं। मगर इस बार उन्होंने फैशन लेबल Padmaja के लिए रैंपवॉक कीं।
फैशन लेबल Khadi की कलेक्शन के लिए Sumit Vyas ने क्लासिक ग्रे 2-Button सूट व्हाइट टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में रैंपवॉक किया।