बीती रात बॉलीवुड के प्रॉड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा का बर्थ-डे बैश रखा गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। खास बात थी पार्टी की थीम 90 के दशक की फिल्मों की रखी गई। इसमें सभी अलग-अलग फिल्मी लुक में नजर आए। वहीं पार्टी में नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने अलग अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यही नहीं फैंस को भी उनका यह पंजाबी लुक काफी पसंद आया।
पार्टी में नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ DDLJ यानि 90s सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के किरदारों के लुक में नजर आए। सिमरन बनी नेहा ग्रीन कलर के पंजाबी सूट में जहां बेहद खूबसूरत दिखाई दी। वही अंगद बेदी सफेद कुर्ता-पायजामा और रेड कलर की जैकेट पहने राज के लुक में परफेक्ट लग रहे थे।
तस्वीरों में उनका गहरा प्यार ही नहीं बल्कि उनकी कैमेस्ट्री भी साफ नजर आ रही थी। दोनों ही इस लुक में काफी क्यूट और अलग नजर आ रहे थे। पार्टी में दोनों ने 'मेंहदी लगा के रखना' सॉंग में जमकर डांस भी किया।
दोनों ही पोज देते हुए काफी इनोसेंट, प्यारे और मस्ती के मूड में दिखाई दिए। दोनों का लुक अलग होने के साथ पार्टी में सब का ध्यान अपनी तरफ खींचने और दिल जीतने का काम कर रहे थे।