16 APRTUESDAY2024 3:43:01 PM
Nari

राम लड्डू (लड्डू करारे)

  • Updated: 28 Aug, 2016 02:38 PM
राम लड्डू (लड्डू करारे)
राम लड्डू भारत का सबसे मशहूर जायका है। इस स्नैक्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। करारे लड्डू के नाम से मशहूर इस डीश को हर कोई बडे चाव से खाता है। आप इसका मजा घर पर खुद बना कर भी लें सकते हैं। ये बनाने में बहुत आसान होते हैं और बच्चों के पसंदीदा भी तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...
 
1. हरी चटनी
 
 
*सामग्री
 
-100 ग्राम हरा धनिया
- 50 ग्राम पुदीने के पत्ते
- 1 टीस्पून अमचूर
- 2 लहसून की कलीयां
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकडा अदरक
- 1 प्याज(मध्यम आकार का)
- 1 टेबलस्पून दही
- नमक स्वादानुसार
 
*विधि
 
- चटनी बनाने के लिए धनिए और पुदीने के पत्तों को धो लें। इसके बाद सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें। 
- इसके बाद इसे कटोरी में निकाल कर रख दें।
 
2. राम लड्डू
 
 
*सामग्री
 
- 200 ग्राम मूंग दाल(धुली)
- 100 ग्राम चना दाल
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 हरी मिर्च(बारीक कटी)
- अदरक(बारीक कटा)
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया(बारीक कटा)
- रिफाइन्ड तेल(तलने के लिए)
 
*गार्निश के लिए
 
- मूली(कद्दूकस की हुई)
- चाट मसाला
 
*विधि 
 
- सबसे पहले मूंग और चना दाल कोे पानी में 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें और इसके बाद इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- इसके बाद इसे किसी बर्तन में निकाल कर इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया अच्छे से मिला कर इसे फैंट लें।
- कढाई में तेल गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर पीसी हुई दाल को हाथों से लड्डू का आकार देकर तल लें। 
- अब 4-5 लड्डू प्लेट में निकाल कर इसके ऊपर चाट मसाला डाल दें। 
- इसके ऊपर हरी चटनी और इमली की चटनी डाल कर ऊपर से मूली डालकर सर्व करें।

 

Related News