20 APRSATURDAY2024 2:35:56 AM
zaika

15 मिनट में बनाएं मावे के लड्डू

  • Updated: 15 Sep, 2016 04:42 PM
15 मिनट में बनाएं मावे के लड्डू
मावे के लड्डू बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद लज़ीज़ होते हैं। ये लड्डू माईक्रोवेव में केवल 15 मिनट में तैयार हो जाते हैं। 
 
सामग्री 
- 1 कप मावा ( 250 ग्राम)
- चीनी बूरा 1 1/2 कप (200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर 1 छोटी चम्मच
- काजू 10 ( छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- बादाम व पिस्ता सजाने के लिए
 
बनाने की विधि 
एक कटोरे में मावा, चीनी बूरा, काजू के टुकड़े व इलाइची पाउडर मिक्स कर मिश्रण को किसी माईक्रोवेव सेफ बर्तन या बाउल में डाल कर अधिकतम तापमान पर माईक्रोवेव में 1 मिनट के लिए रखें और फिर बाहर निकाल कर चम्मच से अच्छे से मिला लें।  अब बाउल को फिर से माईक्रोवेव में 1 मिनट के लिए रखकर निकालें और चम्मच से चला कर फिर 1 मिनट के लिए माईक्रोवेव करें।  
इस प्रक्रिया को 1-1 मिनट के लिए कुल 3 बार करने के बाद आपका मावा लड्डू के लिए तैयार हो जाएगा। मावे को अब थोडा़ ठंडा होने दें। इसे इतना ठंडा कर लें कि आसानी से हाथ से छुआ जा सके। 
 
अब थोडा़-थोडा़ मिश्रण हाथ में लें और मनचाहे आकार के लड्डू तैयार कर बादाम व पिस्ता के टुकड़ों के साथ सजा कर पेश करें ।  
 
सुझाव
 
1. मावे को भूनने का समय उसकी मात्रा पर निर्भर करता है।मात्रा के अनुसार समय कम या ज़्यादा लग सकता है।
 2. मावा में बूरा आप अपनी मर्ज़ी से कम या ज़्यादा डाल सकते हैं। 
 3. फ्रिज़ में रखकर ये लड्डू एक सप्ताह तक खाए जा सकते हैं। 
 
 

Related News