23 APRTUESDAY2024 10:12:16 PM
Nari

कैसे बनाएं मालपुआ

  • Updated: 07 Sep, 2016 02:29 PM
कैसे बनाएं मालपुआ
 
 भारतीय व्यंजनों में वैसे तो मीठे में बहुत से पकवान बनाए जाते हैं लेकिन खास मौकों पर लोग मालपुए बहुत पसंद करते हैं। आज हम बता रहे हैं मालपुए बनाने की विधि।
 
घोल के लिए सामग्री
 
-  125 ग्राम मैदा 
-  15 ग्राम सूजी 
-  1/2 चम्मच बेकिंग सोडा  
-  1 बड़ा चम्मच सौंफ़ दाना  
-  1 चम्मच इलायची दाना  
-  40 ग्राम दही
-  60 ग्राम खोया
-  275 मिलीलीटर पानी (150 मिलीलीटर घोल व 125 मिलीलीटर चाशनी के लिए ) 
-  300 ग्राम चीनी
-  1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-  500 मिलीलीटर घी 
-  सजाने के लिए किशमिश व बादाम 
 
चाशनी बनाने की विधि
 
 150 मिलीलीटर पानी में 300 ग्राम चीनी मिलाकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें यह। फिर इलायची पाउडर डाल के अच्छे से मिला लें । इसके बाद इसे छान कर ठंडा होने के लिए रख दें ।
 
 मालपुआ बनाने की विधि
 
1 . एक कटोरा लें और उसमें मैदा,  सूजी, बेकिंग सोडा, सौंफ,  इलायची दाना, दही,  खोया और 125 मिलीलीटर पानी मिला कर मिश्रण का घोल बनाएं।
 
2.   एक पैन में घी डालें। एक बड़ी कड़छी से पैनकेक जितना घोल गर्म घी में डालें और रंग सुनहरा भूरा होने तक तले।
 
3. जब दोनों साइड से ठीक से पक जाए तो मालपुआ निकाल कर चाशनी में डाल दें और कुछ देर बाद निकाल कर किशमिश और बादाम के साथ सजा कर गर्म-गर्म परोसें ।

Related News